तापसी पन्नू से पूछा- क्या कभी वो वाली मूवी देखते पकड़ी गई हो? एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
मुंबई, 1 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसको देखने के बाद फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच तापसी, विक्रांत और हर्षवर्धन का हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें कलाकारों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें कीं।

विक्रांत को गंदी फिल्म देखते मौसी ने पकड़ लिया था
'हसीन दिलरुबा' में लीड रोल निभाने वाले तापसी, विक्रांत और हर्षवर्धन से पूछा गया कि क्या वह कभी कभी 'हॉट' फिल्में देखते हुए पकड़े गए हैं। इस पर विक्रांत मैसी ने कबूल किया कि वह अपने मौसेरे भाईयों के साथ कुछ ऐसा देख रहे थे जो उन्हें नहीं देखना चाहिए था और अचानक से कमरे में उनकी मौसी आ जाती हैं। वहीं, एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी खुलासा किया कि जब वह बोर होते हैं तो बी-ग्रेड फिल्में देखना शुरू कर देते हैं।

तापसी पन्नू ने बताया दिलचस्प किस्सा
इस बीच तापसी पन्नू ने अपनी पर्सनल लाइफ से बड़ा ही दिलचस्प किस्सा निकाल के सुनाया। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ फिल्म देखनें के दौरान जब इंटीमेट सीन आता था तो सभी एक-दूसरे से नजरें चुराने लगते थे। आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान तापसी ने बताया कि उनके पिता अधिकतर अंग्रेजी एक्शन फिल्में देखते थे। उन्होंने कहा, 'हमारे पास सिर्फ एक टीवी था, इसलिए अगर पिताजी देखना शुरू कर देते, तो हमारे पास साथ देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। हम बाहर थिएटर में फिल्म देखने नहीं जाते थे।'

पापा को पसंद हैं ऐसी फिल्में
तापसी आगे बताती हैं, 'फिल्मों में रोमांस करने या इंटीमेट सीन होना नॉर्मल है। लेकिन असमंजस उस समय बढ़ जाता है जब आपकी किशोर बेटियां आपके बगल बैठी होती हैं। फिल्म में ऐसा ही एक सीन आने पर जैसे हमारे पसीने छूट गए। हम इधर-उधर देखकर यह सोच रहे थे कि अब क्या करें। ऐसे सिचुएशन (परिस्थिति) से बचने का सबसे बढ़िया तरीका होता है कि आप यातो पानी लेने के लिए उठ जाएं या फिर चैनल बदल दें। मुझे ऐसी कंडीशन से गुजरना पड़ा है लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी ने पकड़ लिया हो।'

शुक्रवार को रिलीज होगी 'हसीन दिलरुबा'
तापसी, विक्रांत और हर्षवर्धन की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की बात करें तो यह कल यानी शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे विनील मैथ्यू ने डायरेक्ट और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। कार्गो, 'डॉली किट्टी', 'वो चमकते सितारे' और 'गिन्नी वेड्स सनी' के बाद एक्टर विक्रांत मैसी की यह चौथी नेटफ्लिक्स फिल्म है। वहीं तापसी के पास 'लूप लपेटा', 'दोबारा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिठू' जैसे कई अपकमिंग प्रोजेक्ट हैं।
यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू पर कंगना का बड़ा हमला, ये मेरे छोड़े हुए रोल के लिए भीख मांगती थी
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications