RIP Sridevi: बॉलीवुड की पहली Female Super Star की Rare PHOTOS
नई दिल्लीः बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का महज 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है, किसी को यकीन नहीं हो रहा कि श्रीदेवी उनके बीच नहीं रही। श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक आया था। आज हम आपके लिए लाए हैं श्रीदेवी की कुछ तस्वीरें जो शायद आपके कभी नहीं देखी होंगी।

4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी शुरुआत
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले श्रीदेवी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

साल 2013 में मिला था पद्मश्री
श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार के रूप में भी कहा जाता था। भारत सरकार ने उन्हें उनके सिनेमा में योगदान के लिए साल 2013 में पद्मश्री से नवाजा था।

पहली हिंदी फिल्म सोलवां सावन थी
श्रीदेवी ने पहली हिंदी फिल्म सोलवां सावन की, हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी।

शादी के बाद बना ली फिल्मों से दूरी
साल 1996 में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी शादी कर ली। शादी के उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

इस फिल्म के लिए मिला था सर्वश्रेठ अभिनेत्री का पुरस्कार
1989 में आई फिल्म चालबाज में श्रीदेवी दोहरी भूमिका में नजर आई थीं जो कि 80 के दशक की आइकॉनिक मूवीज में से एक है। श्रीदेवी को फिल्म चालबाज के लिए पहले फिल्म फेयर सर्वश्रेठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

दर्शकों का दिल फिर से जीत लिया
श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से रूपहले परदे पर वापसी कीं। हिंदी सिनेमा से कई वर्षों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी ने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों का दिल फिर से जीत लिया था।

बॉलीवुड कलाकारों ने उनकी मौत पर दुख जताया
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा। खबरों के मुताबिक अभी अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उनकी मौत से हर कोई हैरान है। बॉलीवुड कलाकारों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

इंग्लिश विंग्लिश मूवी से पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी
चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी से उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया ट्वीट
श्रीदेवी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

श्रीदेवी ने की है ये फिल्म
श्रीदेवी ने अपने कैरियर में सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, और मॉम आदि श्रीदेवी की यादगार फिल्में हैं।












Click it and Unblock the Notifications