सारा अली खान ने शेयर किया पुराना वीडियो, फैट से फिट होने पर लोग कर रहे तारीफ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। इस वीडियो में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है और वह इसमें मस्ती के मूड में दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा फ्लाइट में अपने दोस्तों के साथ बैठी हैं। जो कि सो रहे हैं।

बैकग्राउंड में 'सर जो तेरा चकराए' प्ले हो रहा है

बैकग्राउंड में 'सर जो तेरा चकराए' प्ले हो रहा है

वीडियो के बैकग्राउंट में 1957 में आई फिल्म प्यासा का गाना 'सर जो तेरा चकराए' प्ले हो रहा है। सारा ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'हाजिर है, सारा का सारा सारा, जो पहले था, उसको 'हल्का' बना लीजिए। जो पहले से है, उससे भी 'हल्का' बना लीजिए।' सारा ने वीडियो और ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट नम्रता पुरोहित को दिया है, जो कि उनकी फिटनेस ट्रेनर बताई जा रही हैं।

फैंस कर रहे सारा की तारीफ

ये वीडियो सारा के फैट टू फिट होने के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। सारा के फैंस वजन कम करने के कारण उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या ट्रांसफॉर्मेशन है सारा, कड़ी मेहनत जारी रखिए, आपको ढेर सारा प्यार।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह वीडियो काफी प्रेरणात्मक है।' वहीं एक यूजर लिखता है, 'आप रोल मॉडल हैं।'

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले कम किया था वजन

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले कम किया था वजन

बता दें सारा ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अपना वजन कम किया था। वह कई बार लोगों को ये बता चुकी हैं कि कुछ असंभव नहीं है। वह लगातार जिम जाती हैं और खुद को फिट रखती हैं। बता दें सारा अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह उसी साल रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ भी दिखी थीं।

इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की कई फिल्में आने वाली हैं। इनमें कूली नंबर 1 फिल्म का रीमेक भी है, जिसमें वो अभिनेता वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म लव आजकल के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं। इसमें सारा के साथ कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। ये फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+