'जब उसने मेरे कंधे पर टच किया, तब मुझे उसकी असलियत समझ आई'
उसने मेरे कंधे के पास मुझे टच करते हुए कहा कि हमें डिनर करना चाहिए और तब जाकर मुझे उसकी असलियत समझ आई...
नई दिल्ली। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मसान' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अक्सर अपने मुखर अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों मीटू मूवमेंट को लेकर भी ऋचा चड्ढा ने बेबाकी से अपनी राय रखी थी। ऋचा चड्ढा ने मीटू मूवमेंट को लेकर कहा था कि जैसा हॉलीवुड में हो रहा है, वैसा अगर हमारे यहां हुआ तो उस दिन हम अपने कई हीरो और विरासतें खो देंगे। अब ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर अपने साथ घटी एक घटना का खुलासा किया है।

'उस वक्त मैं बहुत यंग थी और नासमझ भी'
'पिंकविला' को दिए गए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने बताया, 'मुझे ना केवल यौन टिप्पणियों का सामना करना पड़ा बल्कि कई बार फिल्मों में हास्यास्पद भूमिकाएं भी ऑफर की गईं। फिर चाहे वह अग्निपथ में ऋतिक रोशन की मां का किरदार हो या गालियों से भरी स्क्रिप्ट मिलना। एक-दो बार मुझे लोगों के इस तरह के इशारे समझ नहीं आए। उस वक्त मैं बहुत यंग थी और नासमझ भी। एक बार एक आदमी मेरे पास आया और मुझसे बोला कि हमें साथ में डिनर करना चाहिए, लेकिन मैं उस वक्त भी उस आदमी की बात का मतलब नहीं समझ पाई और उससे कहा कि मैं पहले ही डिनर कर चुकी हूं। उसने मुझसे बार-बार जोर देकर कहा कि हमें साथ में डिनर करना चाहिए।'

'उसने मेरे कंधे के पास मुझे टच करते हुए कहा...'
ऋचा चड्ढा ने आगे बताया, 'मैं इतनी नासमझ थी कि मैंने उसे डिनर का सारा मैन्यू बता दिया कि मैंने क्या-क्या खाया। इसके बावजूद उसने मेरे कंधे के पास मुझे टच करते हुए कहा कि हमें डिनर करना चाहिए और तब जाकर मुझे उसकी असलियत समझ आई। यह सब कुछ मेरे साथ उस वक्त हुआ, जब मैं एक एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी थी। अगर आप एक स्थापित एक्टर हैं और सामने वाला इंसान इंडस्ट्री में पावर रखता है तो मीटू और ऐसा काफी कुछ होने के बावजूद हमें हर रोज इस पर नजर रखने की जरुरत है। मैं इसे दरकिनार करने में कामयाब रही।'

'मैंने इस वजह से कई प्रोजेक्ट खो दिए'
ऋचा चड्ढा ने कहा, 'मुझे ये भी यकीन है कि मैंने इस वजह से कई प्रोजेक्ट खो दिए, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' इंटरव्यू के दौरान ऋचा चड्ढा ने यह भी खुलासा किया कि एक बार एक फिल्म में ऋतिक रोशन की मां का किरदार निभाने के लिए उनके पास फोन आया तो वह बुरी तरह घबरा गईं। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर को फोन किया और अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद उस कास्टिंग डायरेक्टर का कभी कोई जवाब नहीं आया। गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पंगा की शूटिंग में व्यस्त हैं।

'मुझसे कहा गया कि आपकी नाभि नहीं दिख रही है'
आपको बता दें कि इससे पहले एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ऋचा चड्ढा ने मीटू मूवमेंट और महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण पर बात करते हुए अपने साथ घटी एक और घटना का जिक्र किया था। ऋचा चड्ढा ने बताया, 'मैं एक फिल्म के गाने की शूटिंग कर रही थी और इस दौरान मैंने हाई वेस्ट पैंट पहनी हुई थी। शूटिंग के दौरान मुझसे कहा गया कि आपकी नाभि नहीं दिख रही है, अपनी पैंट थोड़ी नीचे कर लीजिए। इस बात को सुनकर मैं एकदम से चौंक गई। कोई हाई वेस्ट पैंट पहनने के बाद अपनी नाभि कैसे दिखा सकता है। मुझसे ये कहने वाले को मैंने जवाब दिया कि इस पैंट में नाभि नहीं दिखेगी। मैं एक काम करती हूं, मार्कर से अपने माथे या गालों पर एक नाभि बना लेती हूं।'

'जो महिलाओं आवाज उठाती हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जाता है'
इसी कार्यक्रम में मीटू मूवमेंट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, 'महिलाओं का यौन उत्पीड़न हर जगह होता है और बॉलीवुड भी इससे बचा नहीं है। यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि जो महिलाओं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाती हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जाता है। देखिए तनुश्री दत्ता के साथ क्या हुआ। यहां तक कि केरल नन रेप केस में अगर एक नन विरोध करती है, तो आप उसके चरित्र पर सवाल खड़े करते हैं और उसके बलात्कारियों के साथ खड़े होते हैं। आप कहते हैं कि यौन उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ महिलाएं सामने नहीं आती, लेकिन देखिए आपने उन महिलाओं के साथ क्या किया, जो आगे आईं हैं।'
-
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत












Click it and Unblock the Notifications