प्रियंका के कांग्रेस से इस्तीफे पर ऋचा चड्ढा ने राहुल को सुनाई खरी-खोटी, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। मथुरा में अपने साथ कथित तौर पर हुई बदसलूकी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई को निरस्त कर दिए जाने से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रियंका अब शिवसेना में शामिल हो गई हैं। शुक्रवार को ही उन्होंने उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। प्रियंका ने जब ट्वीट कर ये बात शेयर की तो सोशल मीडिया पर उन्हें ताबड़तोड़ सपोर्ट मिलने लगा। प्रियंका के सपोर्ट में अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी आ गई हैं। ऋचा ने ट्वीटर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए खरी-खोटी सुना दी है।
महिला आयोग को आया फोन और हुआ खुलासा
महिला आयोग को एक अंजान आदमी का फोन आया और उसने बताया कि दिल्ली के अमन विहार में उसके घर के बराबर में एक घर में देह व्यापार चल रहा है। महिला आयोग ने देर न करते हुए इस फोन के आधार पर गुरुवार सुबह एक टीम उस क्षेत्र में भेजी और स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि दिन में उस घर में देह व्यापार होता है।
घर में आईं 4 युवतियां, बिना फोन पर बात किए थी नो एंट्री
टीम ने बारीकी से उस घर की निगरानी की और देखा कि सुबह 10:30 बजे 4 लड़कियां उस घर में आयीं। 15 मिनट बाद 1 लड़की वहां से चली गई। इसके बाद स्कूटर और मोटरसाइकिलों से लोग घर में आने लगे। फोन पर बात करने के बाद ही घर में घुसने दिया जाता था।
रैकेट के संचालक ने युवतियों को गुमराह करने की कोशिश की
घर के मालिक गौतम ने खुद को रंगे हाथों पकड़े जाने पर 4 लड़कों को पीछे के दरवाजे निकाल दिया, मगर उनको आसपास रहने वाले लोगों ने पकड़ लिया। इससे पहले कि आयोग की टीम लड़कियों से कुछ बात कर पाती, गौतम ने लड़कियों से कहा कि वे यह न कहें की उनसे यह काम जबर्दस्ती करवाया जा रहा है, क्योंकि वह उनको पैसे देता है। उसने दिल्ली महिला आयोग की टीम से बात करके मामले को रफा दफा करवाने की कोशिश भी की।