अभिनेत्री का खुलासा, फिल्म देने के नाम पर मेरे कपड़ों में हाथ डाला, यहां-वहां किया किस
नई दिल्ली। कास्टिंग काउच की बातें बॉलीवुड में काफी समय से होती रही हैं लेकिन हाल में इस मामले को लेकर कई तरह के बयान सामने आए हैं। अब एक और हीरोइन ने फिल्मों में सेक्स के बदले काम को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने बीबीसी से अपने इंटरव्यू में तफ्सील से अपने साथ हुए मामले की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने बताया है कि कैसे उसको फिल्म पाने के लिए सेक्स के लिए राजी होने की बात कही गई और विरोध पर फिल्म से निकालने की बात कही गई।

उसने मेरे कपड़ों में हाथ डाल दिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ने इंटरव्यू में बताया, 'वो मेरा कास्टिंग एजेंट था, उसने मुझे बुलाया और फिर मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने मुझे गलत तरह से छूना शुरू कर दिया। उसका हाथ मेरे कपड़ों के भीतर थे। मैं हैरान थी, मैंने उसे रोका और अपने कपड़ों के अंदर से उसके हाथ खींचे। इस पर उसने कहा लगता है कि तुम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर सीरियस नहीं हो। मेरे ये कहना पर कि मैं काम करने को लेकर सीरियस हूं तो उसेने कहा कि फिर मुझे रोक क्यों रही हो काम करना है तो तुम्हारा ये रवैया नहीं चलेगा. अगर तुम ना कहोगी तो तुम्हें मैं अपनी फिल्म से निकाल दूंगा।'

किसी को बताने पर कहा जाता है मशहूर होना चाहती है
अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मी दुनिया के इस सच को लेकर लिखते-बोलते हैं तो लोग कहते हैं कि इसका चरित्र ठीक नहीं है और हमें ही तरह-तरह की बातें कही जाती हैं। उन्होंने कहा 'जुबान खोलने पर सब लड़की को गालियां देते हैं, कहते हैं इसे पब्लिसिटी चाहिए। सब कहने लगते हैं कि इसे काम नहीं मिल रहा है तो ये सब कह रही है, इसने पहले तो कुछ नहीं कहा अब पैसा चाहिए तो ये सब नाटक कर रही है।

तेलुगु एक्ट्रेस ने कपड़े उतारकर किया था प्रदर्शन
हाल ही में एक तेलुगु ने कास्टिंग काउच की बात कहते हुए प्रोड्यूसर पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उन्होंने सड़क पर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था। कुछ समय पहले अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बॉलीवुड में इस तरह के मामले होने की बात को स्वीकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications