मेरठ के 'KISS' कांड के बाद भोपाल में भी एक्ट्रेस नगमा से बदसलूकी

खबर तो ये भी है कि इस जनसभा में नगमा एक बार फिर बदसलूकी की शिकार हुईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन में नगमा भोपाल के जिंसी चौराहे पर एक सभा को संबोधित करने वाली थीं। वो वहां पहुंची ही थी कि कांग्रेस के दो स्थानीय नेता आपस में उलझ गये। इस दौरान मंच पर मौजूद भीड़ में से किसी ने नगमा के साथ अभद्रमा कर दी जिसके चलते नगमा को सभा रद्द करनी पड़ी।
देखें वीडियो: इंटरनेट पर वायरल हुआ नगमा और कांग्रेस MLA का कीसिंग सीन
इस दौरान नगमा को देखने के लिए युवाओं की भीड़ भी काफी उमड़ पड़ी थी। नगमा ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से वे सभा में अपनी बात पूरी नहीं रख पाई इसलिए पत्रकारों से चर्चा करने आई हूं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कुपोषण, भ्रष्टाचार और बलात्कार में नबंर एक पर है।
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार का मामला नहीं था, इससे पहले दो बार उनके लोकसभा क्षेत्र मेरठ में ही नगमा के साथ बदसलूकी हुई थी। कुछ दिनों पूर्व मेरठ में आयोजित एक सभा में शामिल होने के लिए नगमा देर रात करीब साढ़े नौ बजे पहुंची थीं। इसके बाद वहां मौजूद समर्थक बेकाबू हो गए थे। भारी भीड़ के बीच नगमा के सुरक्षाकर्मी किसी तरह से उन्हें मंच तक ले गए। भाषण के बाद नगमा जैसे ही अपने वाहन की तरफ चलीं, भीड़ बेकाबू हो गई। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्टार प्रत्याशी होने के बाद भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications