एक्‍ट्रेस कोएना मित्रा के पिता का 73 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

मुंबई। जानी-मानी मॉडल और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कोएना मित्रा के पिता का निधन हो गया है। बिस्‍वनाथ मित्रा 73 साल के थे। उनका निधन कोलकाता में हुआ है जहां कोएना एक साल से रह रही थीं। बॉलीवुड फिल्‍म मुसाफिर में एक्टिंग से अपनी पहचान बनाने वाली कोएना मित्रा ने बीते 5 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी थी। कोएना ने अपने पोस्‍ट में लिखा था डैड हम फिर मिलेंगे, एक और जीवन, एक और कहानी। लेकिन मीडिया ने इसपर ध्‍यान नहीं दिया और ये खबर किसी को पता ही नहीं चली। उनका निधन 10 फरवरी हो ही हो गया था।

एक्‍ट्रेस कोएना मित्रा के पिता का 73 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक पिछले 12-13 महीनों से कोएना मुंबई और कोलकाता के बीच फंसी हुई थीं। उनके पिता की हालत ठीक नहीं थी और कई बार अस्‍पताल में भर्ती कराना और फिर डिस्‍चार्ज करना पड़ा था। वो दर्द से जूझ रहे थे और डॉक्‍टरों की लाख कोशिश के बावजूद सुधार नहीं हो रहा था। आपको बता दें कि कोएना अपने पिता के बेहद करीबी थीं। कोएना ने बताया कि किडनी में खराबी के चलते उनके पिता का निधन हुआ है। कोएना ने बताया कि उन्हें सुगर की बीमारी भी थी। इसके चलते पहले उन्‍हें ग्लूकोमा हो गया था और फिर बाद में किडनी खराब हो गई थी। कोएना ने बताया कि उनके पिता का कई बार डायलिसिस हुआ था। कोएना की मां कोलकाता में रहती हैं और वो इस समय ट्रैवल नहीं कर सकती थीं इसलिए कोएना ने कोलकाता शिफ्ट होने का फैसला कर लिया था।

जानिए कोएना मित्रा के बारे में

कोएना का जन्‍म 7 जनवरी 1984 को कोलकाता में हुआ। कोएना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्‍हें स्‍कूल के दिनों से ही मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने साल 2001 का ग्लेडरेग्स मेघा मॉडल इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था। जर्मनी में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल के 12 सेमीफाइनलिस्ट में भी उनका नाम था। साल 2004 में फिल्म मुसाफिर से उन्होंने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में दस्तक दी थी। हिंदी के अलावा तमिल और बंगाली फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+