VIDEO: अलग-अलग पोज में कैटरीना कैफ ने ढाया कहर, लाखों लोगों ने किया लाइक
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भरत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कैटरीना ने हाल ही में सलमान के साथ फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया है। शूटिंग से समय निकालकर कैटरीना इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
मुंबई। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भरत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कैटरीना ने हाल ही में सलमान के साथ फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया है। शूटिंग से समय निकालकर कैटरीना इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वो काफी हॉट लग रही हैं। ब्लैक बॉडीसूट और सफेद रंग की कमीज में कैटरीना गजब कहर ढा रही हैं।

कैटरीना कैफ सोमवार सुबह-सुबह की फर्नीचर को लेकर कंफ्यूज हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन वीडियो डाले हैं जिनमें वो अलग-अलग पोज में दिखाई दे रही हैं। कैटरीना ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सोमवार की सुबह, फर्नीचर को लेकर कंफ्यूज हूं।' कैटरीना कैफ के ये वीडियो किसी फोटोशूट के लग रहे हैं।
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने पुलिस पर तानी नकली बंदूक, बदले में अधिकारियों ने चला दी गोली, मौत
इन तीनों ही वीडियो में कैटरीना ने काले रंग का बॉडीसूट और उसके ऊपर एक सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है। तीनों वीडियो में कैटरीना अलग-अलग जगह पर पोज दे रही हैं। कैटरीना कैफ की झोली में इस वक्त बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो', आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: पुराने गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर लोग हो गए फैन












Click it and Unblock the Notifications