Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IN PICS: एक्ट्रेस गुल पनाग बनीं पायलट, मिला ऑफिशियल लाइसेंस, देखिए तस्‍वीरें

मॉडलिंग, बॉलीवुड अदाकारा, राजनीतिज्ञ और अब पायलट। हम बात कर रहे हैं गुल पनाग की। उनके कॅरियर प्रोफाइल में अब एक और उप​लब्धि जुड़ गई है। वह अब प्रमाणित पायलट भी हैं।

नई दिल्ली। मॉडलिंग, बॉलीवुड अदाकारा, राजनीतिज्ञ और अब पायलट। हम बात कर रहे हैं गुल पनाग की। उनके कॅरियर प्रोफाइल में अब एक और उप​लब्धि जुड़ गई है। वह अब प्रमाणित पायलट भी हैं।

अब वह आॅफिशियल रूप से हवाईजहाज उड़ा सकती हैं। उन्होंने इस खुशी के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। आइए देखें कि पायलट के लुक्स में कैसी लग रही हैं गुल पनाग...

बाइक राइडिंग की शौकीन

बाइक राइडिंग की शौकीन

पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं गुल पनाग बाइक राइडिंग की तो शौकीन पहले से ही हैं। अब उनका हवाईजहाज प्रेम भी सामने आ गया है। कॅमर्शियल पायलट का लाइसेंस पाने वाली इस ब्यूटी क्वीन की जिंदगी कई लोगों के प्रेरणास्रोत है।

स्ट्राइप्स मिलने के बाद कैप्टन से मिलाया हाथ

स्ट्राइप्स मिलने के बाद कैप्टन से मिलाया हाथ

गुल पनाग ने स्ट्राइप्स मिलने के बाद कैप्टन शक्ति से मिलाया हाथ। इस तस्वीर को एकेडमी के अंदर ही क्लिक किया गया है।

इंस्‍टाग्राम पर साझा की ग्रुप फोटो

इंस्‍टाग्राम पर साझा की ग्रुप फोटो

गुल पनाग ने यह ग्रुप फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें वह दूसरी पंक्ति में दाईं तरफ से तीसरे नंबर पर हैं।

गुल को स्‍ट्राइप्‍स पहनाते कैप्‍टन

गुल को स्‍ट्राइप्‍स पहनाते कैप्‍टन

यह तस्‍वीर तब ली गई है जबकि कैप्‍टन गुल पनाग को स्‍ट्राइप्‍स पहना रहे थे।

प्‍लेन संग फोटो खिंंचाई

प्‍लेन संग फोटो खिंंचाई

एकेडमी में प्लेन के पास खड़े होकर पोज देतींं गुल पनाग। इस फोटो पर एक कॉमेंट में लिखा गया कि वह इस यूनिफॉर्म में बहुत जंंच रही हैं।

प्‍लेन उड़ाने के बाद उछल पड़ी गुल पनाग

प्‍लेन उड़ाने के बाद उछल पड़ी गुल पनाग

प्‍लेन उड़ाने के बाद गुुल पनाग खुशी से उछल पड़ी। उन्‍होंने इस फोटो पर लिखा कि आजतक खुद के इतना करीब कभी नहीं रही, जितना कि आज रही।

इन्‍हाेेंंने दिया था ट्रेनिंग में साथ

इन्‍हाेेंंने दिया था ट्रेनिंग में साथ

इस तस्वीर में जो शख्‍स गुल पनाग के साथ दिख रहे हैं, वह हैंं एविएशन इंजीनियर पल्लब दास। इन्‍होंने ही भोपाल से गुना तक उन्‍हें उड़ान में साथ दिया।

ये हैं गुल पनाग के पायलट बॉस

ये हैं गुल पनाग के पायलट बॉस

गुल पनाग ने अपने बॉस के साथ तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा कि आखिरकार मैं अपने बॉस की गुड बुक्‍स में आ गई।

लाइसेंस लेने के लिए जरूरी लिस्‍ट

लाइसेंस लेने के लिए जरूरी लिस्‍ट

यह वो लिस्‍ट है जिसमें प्राइवेट पायलेट लाइसेंस बनने के लिए क्‍या चीजें जरूरी होती हैं। एक पायलट के लिए 10वीं पास होना आवश्‍यक होता है और वह 17 की उम्र में पायलट बन सकता/सकती है।

कुछ ऐसे मिलती है उड़ान की जानकारी

कुछ ऐसे मिलती है उड़ान की जानकारी

प्‍लेन उड़ाने से पहले कुछ ऐसे दी जाती है उड़ान संबंधी जानकारियां। गुल पनाग को भी यह कागज मिला और उन्‍होंने इसकी तस्‍वीर शेयर की है।

बाइक राइडिंग की तो शौकीन पहले से हैं

बाइक राइडिंग की तो शौकीन पहले से हैं

पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं गुल पनाग बाइक राइडिंग की तो शौकीन पहले से ही हैं। अब उनका हवाईजहाज प्रेम भी सामने आ गया है।

कॅमर्शियल पायलट का लाइसेंस पाने वाली इस ब्यूटी क्वीन की जिंदगी कई लोगों के प्रेरणास्रोत है।

यात्रा करने की शौकीन गुल पनाग ने मध्य प्रदेश के धाना स्थित चाइम्स एविएशन एकेडमी से प्रशिक्षण लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+