Bollywood News: अचानक स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस डेजी शाह, शेयर की अपने दिल की बात

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने कई एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में लॉन्च किया, जिसमें डेजी शाह (Daisy Shah) का भी नाम शामिल है। उन्होंने सलमान की फिल्म 'जय हो' से डेब्यू किया और इसके बाद कई बड़ी फिल्मों में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई। हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान उन्होंने डांसर से लेकर एक्टिंग तक के सफर का किस्सा बताया। इस दौरान वो काफी ज्यादा भावुक भी हो गई थीं। डेजी के मुताबिक लोग जितना आसान समझते हैं बॉलीवुड में एक्टिंग की राह उतनी भी आसान नहीं है।

शबीना खान के साथ किया काम

शबीना खान के साथ किया काम

दरअसल मशहूर कोरियोग्राफर शबीना खान ने मुंबई में डांस से जुड़े रियलिटी शो पर एक प्रोग्राम रखा, जिसमें डेजी शाह स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस दौरान डेजी अपने करियर पर बात करते हुए जज्बाती हो गईं और मंच पर ही रोने लगीं। रोते-रोते उन्होंने बताया कि बहुत लोग नहीं जानते कि वो शबीना खान के पास डांस सीखती थीं और उन्होंने ही उनके टैलेंट को पहचाना। काफी मेहनत के बाद वो शबीना खान की असिस्टेंट बनीं।

नए टैलेंट को मौका देंगी शबीना

नए टैलेंट को मौका देंगी शबीना

डेजी शाह को जब स्टेज पर बुलाकार कुछ कहने के लिए माइक दिया गया तो वो अपने आपको रोक नहीं पाईं और बोलते-बोलते रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि कई बार शबीना ने उन्हें काम को लेकर डांट-फटकार लगाई और आज उनकी बदौलत ही वो इस मुकाम पर पहुंची हैं। इस दौरान शबीना ने कहा कि उन्होंने 'रिएलिटी इन रिएलिटी' को लॉन्च करने के लिए ये प्रोग्राम आयोजित किया था। ये डांस के फील्ड में नई प्रतिभाओं को मौका देने से जुड़ा प्रोग्राम था, जिसमें डेजी शाह ने स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत की। शबीना के मुताबिक डेजी एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जिस वजह से उन्होंने उनको इस प्रोग्राम में बुलाया था।

फिल्म 'सी यू इन द कोर्ट' में आएंगी नजर

फिल्म 'सी यू इन द कोर्ट' में आएंगी नजर

डेजी शाह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'सी यू इन द कोर्ट' में नजर आएंगी, जिसमें उनके अपोजिट अभिनेता राजीव वत्स होंगे। ये राजीव की पहली फिल्म है। डेजी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिस वजह से उनके इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+