वर्कलोड के कारण आलिया भट्ट पड़ीं बीमार,अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

Bollywood Actress Alia Bhatt gets hospitalised in Mumbai: बॉलीवुड की 'हाइवे गर्ल' आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों और एड में खासा बिजी हैं, वो बहुत सारे प्रोजेक्ट एक साथ कर रही हैं। इसी वजह से उन्हें दो से तीन शिफ्टों में काम करना पड़ रहा है, जिसका बुरा असर आलिया की सेहत पर पड़ा है और काम के प्रेशर की वजह से ही वो बीमार हो गई हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा है।

शूटिंग के दौरान बिगड़ी आलिया की तबीयत

शूटिंग के दौरान बिगड़ी आलिया की तबीयत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया 17 जनवरी को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए शूटिंग कर रही थी ,उसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें फिर सर एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा, हालांकि आलिया को उसी दिन देर शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई, डॉक्टर्स ने उन्हें अच्छी तरह से आराम करने को कहा है लेकिन ऐसी खबर है कि आलिया दूसरे दिन ही शूटिंग पर वापस पहुंच गईं।

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रीयल लाइफ पर आधारित है

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रीयल लाइफ पर आधारित है

गौरतलब है कि भंसाली की मेगाप्रोजक्ट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रीयल लाइफ पर आधारित है। दरअसल मशहूर लेखक एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के मुताबिक गंगूबाई गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थीं, जिसके चलते उनको गंगूबाई कठियावाड़ी कहा जाता था। कच्ची उम्र में ही उन्हें वैश्यावृत्ति के काम में झोंक दिया गया था लेकिन इसी दौरान मुंबई के माफियाओं से उनकी दोस्ती हो गई और वो देखते ही देखते हैं वो माफिया क्वीन बन गई थीं।

सेक्सवर्कस के लिए काफी काम किया था गंगूबाई ने

लेकिन उन्होंने सेक्सवर्कस के लिए काफी काम किया है इसलिए बदनाम गलियों में उन्हें देवी का दर्जा मिला हुआ है। ऐसा अनुमान है कि भंसाली की ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मस्त्र' और 'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'RRR' में भी नजर आएंगी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट बहुत सारे एड्स प्रोजेक्ट में भी काफी व्यस्त हैं।

इस साल हो सकती है आलिया-रणबीर की शादी

इस साल हो सकती है आलिया-रणबीर की शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि दोनों इसी साल शादी भी कर लेंगे। हाल ही में रणबीर कपूर ने कहा था कि हां, हम दोनों शादी को प्लान कर रहे हैं, अगर ये कोरोना महामारी नहीं आई होती तो शायद 2020 में ही हम शादी कर चुके होते। मैं अपनी जिंदगी में शादी के कॉलम पर जल्द ही टिक मार्क करना चाह रहा हूं। हालांकि इस बारे में ज्यादा कुछ मैं नहीं बोलना चाहता, कहीं नजर ना लग जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+