क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल का दौरा पड़ने से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नरेंद्र झा की मौत, मॉडलिंग से शुरू किया था करियर

बॉलीवुड अभिनेता नरेंद्र झा का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार सुबह कार्डिक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।

Google Oneindia News

Recommended Video

Sunny Deol co actor Narendra Jha PASSES AWAY ! | FilmiBeat
Narendra Jha

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नरेंद्र झा का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़नेसे उनकी मौत हो गई। नरेंद्र झा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में उन्होंने 'मुंबई डॉन' का रोल प्ले किया था। सनी देओल की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में भी वो दिखाई दिए थे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू से की पढ़ाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू से की पढ़ाई

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो केवल 55 साल के थे। नरेंद्र झा का जन्म 2 सिंतबर को बिहार के मधुबनी में हुआ था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी झा बॉलीवुड में कई सालों से सक्रिय थे। झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी कॉलेज से एक्टिंग में डिप्लोमा किया था। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

फिल्मों में आने से पहले की मॉडलिंग

फिल्मों में आने से पहले की मॉडलिंग

हाइट और गुड-लुक्स की वजह से वो जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया के चहेते बन गए। कई एड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद उन्होंने साल 2002 में फंटुश फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। उन्होंने श्याम बेनेगल के साथ 'नेता जी सुभाष चंद्र बोस' और 'सम्विधान' फिल्म में काम किया था।

क्या 'साहो' होगी आखिरी फिल्म?

क्या 'साहो' होगी आखिरी फिल्म?

हाल ही में उनकी 'फोर्स 2', 'काबिल', 'रईस', 'शोरगुल', 'मोहनजोदाड़ो', 'घायल वन्स अगेन' और 'हमारी अधूरी कहानी' फिल्म आई थी। विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में उन्होंने शाहिद कपूर के पिता 'डॉ. हिलाल मीर' का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी। वो प्रभास की फिल्म 'साहो' में भी नजर आने वाले थे।

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधनमहान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन

English summary
Bollywood Actor Narendra Jha Passed Away At The Age Of 55 From Cardiac Arrest.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X