कर्नाटक में सुगर फैक्ट्री में ब्यॉलर में विस्फोट, 4 मजदूर घायल
कर्नाटक के विजयपुरा में सुगर फैक्ट्री में हाल ही में लगे ब्यॉयलर में विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में 4 मजदूर घायल हो गए हैं, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर में विस्फोट की वजह से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विजयपुरा में स्थित नंदी को-ऑपरेटिव सुगर फैक्ट्री में हाल ही में एक नया ब्वॉयलर लगाया गया था, लेकिन शनिवार को अचानक इसमे विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से यहां काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications