सिलिगुड़ी: भाजपा के बूथ कार्यालय में युवक का शव मिलने से हड़कंप
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा के बूथ ऑफिस में आज सुबह शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी स्थित पार्टी के बूथ ऑफिस में 42 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

जिस व्यक्ति का शव पार्टी के कार्यालय में पाया गया उसकी पत्नी ने कहा कि मेरे पति की किसी से कोई लड़ाई नहीं था और ना ही किसी से कोई दुश्मनी है। हालांकि वह कुछ दिन से बीमार थे। मुझे नहीं पता कि उनकी हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications