कारगिल के बर्फीले तूफान में लापता जवान विजय कुमार का शव बरामद
कारगिल। गुरुवार रात कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद भारतीय सेना के जवान विजय कुमार लापता हो गए थे। रविवार को सेना की टीम को उनका शव बरामद हो गया है। इस घटना के बाद से ही उनकी खोज में बचाव अभियान चलाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन सिपाही विजय कुमार का शव 12 फीट बर्फ के नीचे मिला है। आपको बता दें कि 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आर्मी पोस्ट के दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
सियाचिन के बाद कारगिल में लापता जवान
इनमें से एक को पहले ही बचा लिया गया था, जबकि दूसरे सिपाही का शव रविवार को निकाला गया।
सिपाही विजय कुमार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले तीन फरवरी को सियाचिन में बर्फीला तूफान आया था।
इस हादसे में 10 जवान बर्फ के नीचे दब गए थे। इस तूफान में लांस नायक हनुमंथप्पा समेत 10 जवान शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications