कौन हैं बॉबी कटारिया? जिसके प्लेन के अंदर सिगरेट पीने के वीडियो पर मचा हुआ है बवाल

नई दिल्ली, 11 अगस्त: सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर बॉबी कटारिया का प्लेन में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसे सुरक्षा में सेंध का गंभीर मामला बताया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हवाई जहाज में सिक्योरिटी के बावजूद कैसे लाइटर और सिगरेट पहुंच गई? अब बॉबी कटारिया के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो के जांच के आदेश

वायरल वीडियो के जांच के आदेश

सोशल मीडिया स्टार बॉबी कटारिया का एक वीडियो गुरुवार को एक फ्लाइट में धूम्रपान करते हुए वायरल हुआ है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने पुष्टि की कि वीडियो पुराना है। उस समय बॉबी के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खतरे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वीडियो दुबाई की फ्लाइट में हुआ था शूट

वीडियो दुबाई की फ्लाइट में हुआ था शूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,बॉबी कटारिया के नाम से मशहूर बलविंदर कटारिया ने 23 जनवरी, 2022 को स्पाइसजेट की फ्लाइट से दुबई से नई दिल्ली की यात्रा की थी। वीडियो को उनके सोशल मीडिया पेजों से हटा लिया गया था। अधिकारियों ने कहा, वीडियो उनके फेसबुक/इंस्टा पेज पर उपलब्ध नहीं है। विमानन सुरक्षा द्वारा इस मामले में पहले ही कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड के विधायक उमेश कुमार ने ट्वीट कर मांग की थी कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। उसके बाद सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया का ये वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो पर कटारिया ने दी ये सफाई

वीडियो पर कटारिया ने दी ये सफाई

वायरल हो रहे वीडियो में ये शख्स प्लेन के अंदर दो सीटों पर लेटा दिख रहा है। मुंह में सिगरेट दबा रखी है। इसके बाद ये लाइट निकालता है और सिरगेट के जलाकर, कश लगता है। वीडियो इसके बाद खत्म हो जाती है। विवाद के बाद बॉबी कटारिया ने सफाई दी है। बॉबी कटारिया ने कहा कि प्लेन में सिगरेट पीने वाला वीडियो भारत में नहीं बल्कि विदेश में शूट की गई थी। कटारिया का दावा है कि वीडियो को उनकी बायोपिक के लिए शूट किया गया था जो 2023 में आएगी।

गुरुग्राम का रहने वाला है बॉबी कटारिया

गुरुग्राम का रहने वाला है बॉबी कटारिया

बॉबी कटारिया हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले बॉबी कटारिया 5 साल पहले 2017 में उस वक्त अचानक सुर्खियों में आए जब गुरुग्राम और फरीदाबाद में बॉबी ने पुलिस के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दी। इस शख्स का विवादों से पुराना नाता है। बॉबी विवादित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना और फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सीधे पुलिस को धमकी और गाली-गलौज करता था। जिसके चलते ये काफी फेमस हुआ था

'रोड अपने बाप की...दादागीरी, अपुन की दादागीरी'

'रोड अपने बाप की...दादागीरी, अपुन की दादागीरी'

उसके बाद बॉबी कटारिया के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिसके चलते इसे जेल जाना पड़ा था। एक वीडियो में बॉबी उत्तराखंड की सड़क पर कुर्सी डालकर पैग पीते हुए नजर आ रहे हैं। बॉबी कटारिया ने 28 जुलाई को अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह बीच सड़क पर दारू पीता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'रोड अपने बाप की...दादागीरी, अपुन की दादागीरी' गाना चल रहा है।

डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

वीडियो के मसूरी-देहरादून रोड पर बनाया गया था। इस वीडियो पर अब उत्तराखंड पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को वायरल वीडियो की जांच का आदेश देते हुए कहा, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सड़क को ब्लॉक कर रहा है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य और गैरकानूनी है। हम जल्द ही कटारिया को गिरफ्तार करेंगे और जरूरी कार्रवाई करेंगे।

 बॉडी बिल्डिंग का शौक रखता है कटारिया

बॉडी बिल्डिंग का शौक रखता है कटारिया

बॉबी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के यूसुफ सराय में एमबीडीएवी स्कूल से कम्प्लीट की है। इसके बाद उसने लॉ से अपनी ग्रेजुएशन कम्प्लीट की है। बॉबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहता है। समय-समय पर शराब सिगरेट के साथ वीडियो डालता रहता है। इंस्टाग्राम पर उसके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला कटारिया खुद को सोशल वर्कर बताता है।

स्पाइस जेट ने जारी किया बयान

स्पाइस जेट ने जारी किया बयान

इस मामले पर स्पाइस जेट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, जनवरी 2022 में इस मामले की पूरी तरह से जांच की गई थी जब वीडियो हमारे संज्ञान में लाया गया था और एयरलाइन द्वारा गुरुग्राम में उद्योग विहार पीएस के साथ शिकायत दर्ज की गई थी। वीडियो जांच से पता चला कि ये 20 जनवरी 2022 को शूट किया गया था। जब यात्री दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सवार था। यात्री और उसके सह-यात्रियों ने 21 वीं पंक्ति में वीडियो शूट किया, जब केबिन क्रू ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त थे। किसी भी यात्री या चालक दल को इस कृत्य की जानकारी नहीं थी। यह मामला 24 जनवरी, 2022 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एयरलाइन के संज्ञान में आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+