बोट की पहली सवारी पर निकले 25 रिश्तेदार, झील में हुई अनहोनी
रिसॉर्ट मालिक ने नई बोट खरीदी थी और रिश्तेदारों को महाराष्ट्र से इसकी पहली सवारी के लिए बुलाया था लेकिन झील में अनहोनी हो गई।
सिलवासा। केंद्र शासित क्षेत्र दादरा और नगर हवेली में मंगलवार की शाम को दुधनी झील में 25 लोगों को ले जा रही बोट पलट गई। इस हादसे में डूबने से पांच की मौत हो गई। बाकी लोगों को बचा लिया गया। सभी लोग एक रिसॉर्ट मालिक के रिश्तेदार और दोस्त थे।

दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल ने बताया है कि महाराष्ट्र के टूरिस्ट घूमने आए थे और खानवेल टाउन के रिसॉर्ट में ठहरे थे। इस रिसॉर्ट के मालिक ने हाल ही में यह बोट खरीदी थी।
इस बोट की पहली सवारी के लिए उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया था। बोट मालिक रिश्तेदारों के साथ दुधनी झील में घूमने निकला कि यह डूब गई और पांच जिंदगियों को तबाह कर गई। हादसे में बचाए गए लोगों को सिलवासा के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications