कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले BN Chandrappa को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बीएम चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

BN Chandrappa News

BN Chandrappa News: आगामी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सिरासत गरमा गई है। इस बीच राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने दल के माहौल को भी बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। कांग्रेस पार्टी भी ऐसे ही कुछ प्रयास में लगी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की जानकरी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस का नेतृत्व अभी डीके शिवकुमार कर रहे हैं। उनके अलावा 5 नए कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें नवनियुक्त बीएन चंद्रप्पा के अलावा रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली शामिल हैं।

बीएन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीत चुके हैं। सेंट्रल कर्नाटक में बीएन चंद्रप्पा का प्रभाव माना जाता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस इलाके में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश की है। इससे पहले शनिवार को भी कांग्रेस पार्टी ने एसपी सुधम दास को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया था।

तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज यानी 09 अप्रैल को कोलार में एक रैली होनी थी। लेकिन, कोलार जिले में होने वाली राहुल गांधी की रैला टल गई है। राहुल गांधी की रैली टलने की जानकारी कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दी। राहुल गांधी का कोलार में दौरा टालने की वजह चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामंकन बताई है।

दरअसल, डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने में व्यस्त होंगे। खबर के मुताबिक, राहुल गांधी का ये कार्यक्रम पहले 5 अप्रैल को होना था। लेकिन, कांग्रेस ने यह तारीख 09 अप्रैल कर दी थी। क्योंकि, इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक दौरे पर आने वाले थे।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: Auto Drivers के हाथ में जीत की चाबी, ये है इसकी वजह ? |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+