VIDEO: मीटिंग में BMC ज्वाइंट कमिश्नर से हुई बड़ी गलती, पानी समझकर पी लिया सैनिटाइजर

Mumbai Hindi News: पिछले साल देश में कोरोना महामारी फैली, जिस वजह से लॉकडाउन लागू करना पड़ा। इसके बाद मास्क और सैनिटाइजर का चलन तेजी से शुरू हुआ। केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन के दो महीने बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू तो की लेकिन मास्क और सैनिटाइजर हर जगह अनिवार्य कर दिया। बुधवार को मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की एक बैठक कोरोना प्रोटोकॉल के साथ हुई, इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर के साथ एक अजीब वाक्या हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Mumbai​: BMC Joint Commissioner Ramesh Pawar ने गलती से पिया Hand Sanitizer । Video । वनइंडिया हिंदी
    गलती से पिया सैनिटाइजर

    गलती से पिया सैनिटाइजर

    दरअसल बीएमसी ने बजट पेश करने के लिए एक विशेष बैठक बुलाई थी, जिसमें सदस्यों के अलावा अधिकारी भी मौजूद थे। प्रोटोकॉल के तहत बैठक में शामिल सभी लोगों के सामने सैनिटाइजर की बोतल रखी गई थी। इस बीच ज्वाइंट कमिश्नर रमेश पवार ने गलती से हैंड सैनिटाइजर की बोतल को खोला और उसे पानी समझकर पीने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

    पीछे से दौड़ा कर्मचारी

    पीछे से दौड़ा कर्मचारी

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि रमेश पवार सैनिटाइजर की बोतल खोतले हैं और पानी समझकर उसे पीने वाले थे। इसी बीच पीछे खड़े एक कर्मचारी की नजर उन पर पड़ती है और वो तुरंत आकर बोतल को उनके मुंह के पास से हटा देता है। इस वजह से वो बच जाते हैं। बाद में कर्मचारियों ने उन्हें पानी की बोतल लाकर दी, तब जाकर उन्होंने मुंह साफ किया। बता दें कि सैनिटाइजर में एल्कोहल समेत कई स्ट्रांग केमिकल होते हैं, जो कीटाणुओं को मारने के काम आते हैं, लेकिन अगर कोई इसे पीता है तो उसकी जान भी जा सकती है। लॉकडाउन में इस तरह के कई मामले दुनिया में सामने आ चुके हैं।

    रमेश पवार ने कही ये बात

    इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए रमेश पवार ने कहा कि मैंने बजट पेश करने के दौरान भाषण शुरू करने से पहले पानी पीने का सोचा, इस वजह से सामने रखी बोतल को उठाया। उन्होंने कहा कि मेरा अंदाजा गलत था, वो पानी नहीं बल्कि सैनिटाइजर की बोतल थी। जैसे ही मैंने उसे पिया मुझे गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उसे रखकर पानी पिया। उन्होंने साफ किया कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+