क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

उपेंद्र कुशवाहा को करारा झटका, RLSP के दोनों विधायक JDU में शामिल

Google Oneindia News

पटना। लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एक और करारा झटका लगा है, रविवार को उनकी पार्टी के दोनों विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर जदयू में शामिल हो गए, बिहार विधानसभा में रालोसपा के खाते में मात्र दो ही विधायक थे जो अब जेडीयू में शामिल हो गए हैं। ये कुशवाहा के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। आज बिहार विधानसभा के स्पीकर ने दोनों विधायकों को जेडीयू में शामिल होने की इजाजत दे दी है।

RLSP के दोनों विधायक JDU में शामिल

RLSP के दोनों विधायक JDU में शामिल

दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को अपनी पार्टी का जदयू में विलय से संबंधित पत्र सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी का जदयू में विधिवत विलय हो गया। इसके साथ ही विधानसभा में रालोसपा का अस्तित्व खत्म हो गया।

यह पढ़ें: ऐतिहासिक जीत के बाद भी मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर को नहीं किया माफ, अभिवादन के दौरान फेरा मुंह, Videoयह पढ़ें: ऐतिहासिक जीत के बाद भी मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर को नहीं किया माफ, अभिवादन के दौरान फेरा मुंह, Video

 वर्तमान में बिहार विधानसभा की स्थिति इस प्रकार है....

वर्तमान में बिहार विधानसभा की स्थिति इस प्रकार है....

आरजेडी के 80, जेडीयू के 73, रालोसपा के 2 (अब जेडीयू में), कांग्रेस के 27, लोजपा के 2, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (1) और अन्य के खाते में 7 विधायक हैं लेकिन आज रालोसपा के दो विधायकों के विलय के बाद अब जेडीयू की संख्या अब 73 हो गई है।

अनबन के बाद छोड़ा था एनडीए का साथ

अनबन के बाद छोड़ा था एनडीए का साथ

आपको बता दें लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कुशवाहा ने एनडीए छोड़कर महगठबंधन में शामिल हो गए। इसके बाद वो लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर लड़े, रालोसपा सभी सीटों पर चुनाव हार गई। खुद कुशवाहा को भी दोनों सीटों पर हार गए, फिलहाल, स्थिति यह हो गई है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा में अब न तो कोई विधायक है और न कोई सांसद।

कुशवाहा ने सड़कों पर खून बहाने की दी थी धमकी

कुशवाहा ने सड़कों पर खून बहाने की दी थी धमकी

रिजल्ट से पहले ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका पर कुशवाहा ने अपने समर्थकों से कहा था कि आप अपने हथियारों के साथ ईवीएम को लूटने से बचाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि, मतगणना के दिन हमारे समर्थक और जनता तैयार रहे क्योंकि ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर रिजल्ट लूटने की घटना हुई तो सड़कों पर खून बहेगा, जिसके बाद कुशवाहा की बहुत आलोचना हुई थी।

यह पढ़ें: भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में पहुंचीं स्मृति ईरानी, शव यात्रा को दिया कंधायह पढ़ें: भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में पहुंचीं स्मृति ईरानी, शव यात्रा को दिया कंधा

Comments
English summary
After Lok sabha elections 2019 results, two MLAs and one MLC belonging to the Upendra Kushwaha-led Rashtriya Lok Samta Party (RLSP) switched camps to JD(U) on Sunday.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X