तमिलनाडु की नेत्रहीन लड़की ने यूपीएससी की परीक्षा में 353 वां रैंक हासिल किया

लड़की का नाम है एनएल बेनो जेफीन। यह लड़की देख नहीं सकती है लेकिन हिम्मत नहीं हारती है। तमिलनाडु के भारतियार यूनीवर्सिटी से बेनो अंग्रेजी में पीएचडी कर रही हैं। पीएचडी किए जाने के दौरान ही बेनो सिविल सर्विस की भी तैयारी कर रही थीं। बता दें कि बेनो पढ़ाई करने के साथ-साथ एसबीआई बैंक में एक अच्छे पद पर भी कार्यरत हैं। लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बेनो ने कहा कि वो इस तरीके से पढ़ाई करती थीं कि सभी विषयों और क्षेत्रों को सही ढंग से समझ सकें।
कैसे पढ़ती हैं बेनो:
एक अंधी लड़की यूपीएससी के परिणामों में 353वां रैंक लाती है और जब उससे यह पूछा जाता है कि आपने अपनी पढ़ाई कैसे पूरी की तो उसका यही कहना होता है कि मेरे पिता हर दिन सुबह अखबार पढ़ते थे और मैं बड़े ही ध्यानपूर्वक सभी खबरों को हर दिन सुनती थी। इसके साथ ही जिस कोचिंग में बेनो परीक्षा की तैयारी कर रही थी वहां भी कोचिंग के एमडी सत्या द्वारा उन्हें विशेष क्लास दी जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications