जम्मू के बस अड्डे पर ग्रेनेड अटैक में एक की मौत, 28 घायल, आरोपी गिरफ्तार
जम्मू। जम्मू में एक बस स्टैंड पर ब्लास्ट हुआ है। हमले में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं 28 लोग घायल हैं। यह एक ग्रेनेड अटैक है और इसे आतंकी हमला करार दिया जा रहा है। फिलहाल इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में एक एनकाउंटर हुआ है जिसमें एक आतंकी मारा गया है।

घायलों की संख्या इस घटना में बढ़ सकती है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके को घेर लिया है। दूसरी ओर राज्य में स्थित इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर भी लगातार पाकिस्तान की ओर से फायरिंग करके नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।
LIVE Feed
Jammu: Visuals from a hospital where people who were injured in a blast at a bus stand have been admitted for treatment. pic.twitter.com/Cu6FfIqDjI
— ANI (@ANI) March 7, 2019












Click it and Unblock the Notifications