#SalmanVerdict: विश्नोई टाइगर फोर्स ने की सलमान खान को कड़ी सजा देने की मांग
जयपुर। आज जोधपुर की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए काले हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया है। बीस साल पुराने इस मामले में आज कोर्ट ने सलमान को तो दोषी करार दे दिया लेकिन इसके साथ अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी, इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
राजस्थान की विश्नोई टाइगर फोर्स
वहीं इस मामले में राजस्थान की विश्नोई टाइगर फोर्स ने कोर्ट से मुख्य आरोपी सलमान खान को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है, फोर्स के अध्यक्ष रामपाल भवाद ने जोधपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के बाहर अपनी मांग रहते हुए कहा कि विश्नोई समाज चाहता है कि सलमान को इस मामले में सजा मिले। ऐसा होता है तो पूरे समाज में वन्य जीवों के सरंक्षण का संदेश जाएगा और ऐसा अपराध करने वालों को सबक भी मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications