सलमान की सजा पर शोएब अख्तर का ट्वीट, जताया इस बात का भरोसा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सलमान खान को काला हिरण के शिकार का दोषी पाए जाने का बाद 5 साल की सजा को काफी सख्त बताया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को पांच साल की सजा दिया जाना थोड़ा ज्यादा है, यह काफी ज्यादा सख्त सजा है। आपको बता दें कि सलमान खान और शोएब अख्तर आपस में अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में जब सलमान खान जेल गए हैं तो उन्होंने उनके प्रति हमदर्दी जताते हुए इस सजा को काफी सख्त बताया है।

शोएब अख्तर ने कहा कि मुझे मेरे दोस्त सलमान खान को पांच साल की सजा सुनकर काफी बुरा लग रहा है, लेकिन कानून अपनी जगह है, वह अपना काम करेगा ही, हमे भारत की कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। शोएब अख्तर ने ट्वीट करके लिखा कि इन सब के बाद भी मुझे लगता है कि सलमान को दी गई सजा काफी सख्त है, मेरा दिल उनके परिवार और फैंस के लिए काफी दुखी है, मुझे भरोसा है कि जल्द ही सलमान खान जेल से बाहर आएंगे।
आपको बता दें कि सलमान खान को काला हिरण के शिकार में जोधपुर की अदालत ने दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने अपना फैसला सुनाते हुए सलमान को दोषी करार दिया था और उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी। अपने फैसले में जज ने कहा था कि सलमान खान आदतन कानून तोड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें- सलमान को मिलेगी बेल या नहीं, फैसला आज, कोर्ट ने पूछा केस रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications