सलमान खान का नया नाम- कैदी नंबर 106, डेढ़ बैरक उनका नया पता
Recommended Video

जोधपुर। 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा हुई है। वो जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल में सलमान खान को कैदियों के पहनने वाले कपड़े दिए गए हैं। सलमान को जो कपड़ा दिया गया है उसपर 106 लिखा हुआ है। सीधे शब्दों में कहें तो सलमान खान का अब नाम कैदी नंबर 106 हो गया है। वहीं उनका नया पता जेल का बैरक नंबर 2 हैं। आपको बता दें कि जेल के अंदर इस बैरक को डेढ़ बैरक के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले सलमान खान का जेल में मेडिकल चेकअप किया गया जिसके बाद उन्हें बैरक में डाल दिया गया। आपको बता दें कि सलमान खान के वकील ने जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका डाली है जिसपर कल यानि की शुक्रवार को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि इसी केस में सह आरोपी सैफ अली, तब्बू, सोनाली और नीलम को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया गया है।

इससे पहले जब जेल गए थे सलमान तब मिला था कैदी नंबर 343 का पहचान
जानकारी के मुताबिक इससे पहले सलमान खान जब 7 दिन के लिए जेल गए थे तब उन्हें कैदी नंबर 343 का पहचान मिला था। उस वक्त वो बैरक नंबर एक में बंद थे। उल्लेखनीय है कि उस वक्त गंदे शौचालय और मच्छरों के काटने से सलमान को खासा समस्या हुई थी। उन्होंने जेल में रहते हुए शौचालय व्यवस्था सुधरवाने की बात कही थी लेकिन रिहा होने के बाद उन्होंने वो वादा पूरा नहीं किया था।

इस बार अच्छे स्थिति में बाथरूम, खाएंगे कैदियों वाला खाना
जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा फैसले के मद्देनजर जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। बाथरूम अच्छे स्थिति में हैं। सलमान को वही खाना दिया जाएगा, जो अन्य कैदियों को दिया जाता है। हो सकता है कि सलमान को आसाराम के साथ रहना पड़े।

जानिए Blackbuck Case के बारे में सबकुछ
दरअसल ये बात आज से करीब 20 साल पुरानी है, जब राजस्थान के जोधपुर में सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्र मशहूर निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान इन सब पर आरोप लगा कि इन्होंने काले हिरण का शिकार किया था, जो संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है। इसके बाद सलमान खान अरेस्ट भी हुए थे और पुलिस को सलमान के रूम से एक रिवॉल्वर और राइफल भी बरामद की थी। जिनका लाइसेंस पीरियड खत्म हो चुका था। इसके बाद 15 अक्टूबर, 1998 को वन अधिकारी ललित बोड़ा ने इस मामले में जोधपुर के लूणी पुलिस थाने में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें ये कहा गया कि सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर, 1998 की रात कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार किया था।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications