VIDEO: अचानक पर्यटकों की गाड़ी के सामने आ गया दुर्लभ ब्लैक पैंथर, भागने की बजाए करने लगा ये काम
नई दिल्ली: देश में करीब-करीब हर राज्य में तेंदुए दिख जाते हैं। कई बार जंगल से निकलकर ये रिहायशी इलाकों में भी आ जाते हैं, इन्हीं की एक प्रजाति है ब्लैक पैंथर। ब्लैक पैंथर देश के कई इलाकों में मिलते हैं, लेकिन ये बहुत ही दुर्लभ हैं। ब्लैक पैंथर पर तो मार्वल फिल्म्स ने मूवी भी बनाई है। साथ ही मोगली में बघीरा का किरदार भी इसी से प्रेरित है। अब एक बार फिर ब्लैक पैंथर भारत के जंगलों में दिखा है।

IFS ने शेयर किया वीडियो
भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कस्वां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो ब्लैक पैंथर का है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा कि भारत के जंगल में एक बार फिर ब्लैक पैंथर दिखा है, ये कहां पर दिखा इस जगह का खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये वीडियो उनके स्टॉफ ने फार्वर्ड किया है। आमतौर पर ब्लैक पैंथर जैसे दुर्भल जीव-जंतुओं की तलाश में शिकारी रहते हैं, जिस वजह से उनके इलाके की जानकारी बहुत कम ही साझा की जाती है।
गाड़ी देखकर रुका पैंथर
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पर्यटक जंगल सफारी पर गाड़ी से निकले रहते हैं। इसी दौरान उन्हें खाई से रोड की तरफ आता एक ब्लैक पैंथर दिखता है। गाड़ी देखकर पैंथर भगता नहीं है बल्कि वो पर्यटकों को देखने लगता है। इसके बाद जब गाड़ी आगे बढ़ती है तो वो चौंक जाता है, फिर आगे जाकर बैठता है और उनकी ओर देखता है। करीब दो मिनट तक पैंथर वहां पर रहता है, फिर रास्ते से जंगल की ओर चला जाता है। ब्लैक पैंथर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक 1.65 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।

जब गोल्डन तेंदुए के साथ दिखा पैंथर
आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में ब्लैक पैंथर गोल्डन तेंदुए के साथ कर्नाटक के जंगलों में दिखा था। उस दौरान फोटो मिथुन एच ने सोशल मीडिया पर साक्षा की थी। मिथुन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने ब्लैक पैंथर और गोल्डन तेदुंए की जोड़ी को THE ENERNAL COUPLE नाम दिया था। मिथुन ने फोटो में नजर आ रहे ब्लैक पैंथर का नाम साया बताया और तेंदुए को क्लियोपात्रा। उस दौरान ये फोटो भी खूब वायरल हुई थी।
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications