जेल से छूटने के बाद मुंबई पहुंचे सलमान खान, सड़क पर समर्थकों की भीड़
नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में 48 घंटे जेल में गुजारने के बाद अभिनेता सलमान खान की रिहाई हो गई है। शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस सुरक्षा में सलमान खान जेल से छूटे और सीधे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पहले से ही उनको मुंबई लाने के लिए चार्टेड प्लेन तैयार रखा गया था, जिससे उन्होंने मुंबई के लिए उड़ान भरी। सलमान शाम करीब साढ़े सात बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए। जहां से वो अपने घर के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को जोधपुर के सेशन कोर्ट ने हिरण शिकार मामले में सलमान को पांच साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। शनिवार को कोर्ट ने उनकी जमानत को मंजूर कर लिया, जिसके बाद सलमान की रिहाई हुई।

सुरक्षा के बीच पहुंचे एयरपोर्ट तक
शनिवार दोपहर को कोर्ट ने सलमान खान को जमानत दी, जिसके बाद उनका परवाना सेंट्रल जेल पहुंचा। शाम को सुरक्षा के बीच वो जेल से निकले। सलमान खान की गाड़ी के साथ जोधपुर पुलिस की कई गाड़ियां एयरपोर्ट तक उन्हें लेकर पहुंची। रास्ते में कई जगहों पर सलमान समर्थकों की नारेबाजी और भीड़ के चलते पुलिस को कई जगहों पर हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा।

50 हजार के मुचलके पर जमानत
कांकाणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान की जमानत अर्जी पर शनिवार को जोधपुर सेशन कोर्ट में वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। जिसके बाद कोर्ट ने सलमान खान को जमानत दे दी। सलमान को 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है। उनको 25 -25 हजार के दो बॉन्ड भरने होंगे। जमानत मिलने के बाद सलमान के वकील ने कहा कि हमें इंसाफ मिला है।

देश के बाहर जाने पर रोक
शनिवार को सलमान को जमानत मिल गई है लेकिन कोर्ट की इजाजत के बिना सलमान खान देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। सलमान खान को अब 7 मई को कोर्ट में पेश होना होगा। शुक्रवार को भी सलमान की जमानत पर सुनवाई हुई थी लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी। डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज ने ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड मंगवाया था। शनिवार को जज ने उन्हें जमानत दे दी। सलमान पर 1998 में हिरण का शिकार करने का मामला है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications