जानिए, कौन हैं जस्टिस देवकुमार खत्री, जिन्होंने सुनाई #SalmanKhan को 5 साल की सजा

जस्टिस देवकुमार खत्री जोधपुर की जिला कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के पद पर हैं। गंभीर स्वभाव के माने जाने वाले जस्टिस खत्री का बहुत जल्द प्रमोशन भी होने वाला है।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार देते हुए जोधपुर की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा सलमान खान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 20 साल पुराने इस केस में सुनवाई करते हुए जस्टिस देवकुमार खत्री ने सलमान खान के अलावा बाकी सभी सितारों को बरी कर दिया। इस फैसले के बाद जस्टिस देवकुमार खत्री चर्चाओं में हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं सलमान खान को सजा सुनाने वाले जस्टिस देवकुमार खत्री।

जस्टिस खत्री का होने वाला है प्रमोशन

जस्टिस खत्री का होने वाला है प्रमोशन

जस्टिस देवकुमार खत्री जोधपुर की जिला कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के पद पर हैं। गंभीर स्वभाव के माने जाने वाले जस्टिस खत्री का बहुत जल्द प्रमोशन भी होने वाला है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही तैयार हुई प्रमोशन सूची में उनका नाम भी है। प्रमोशन के बाद जस्टिस खत्री जिला न्यायाधीश (डीजे) हो जाएंगे।

'सलमान को सजा जरूर दी जाएगी'

'सलमान को सजा जरूर दी जाएगी'

कोर्ट में सलमान खान की सजा पर बहस करते हुए उनके वकील ने कहा कि इस मामले में बाकी सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है तो उनके मुवक्किल को भी कम से कम सजा दी जाए। इस पर जस्टिस खत्री ने कहा कि सलमान खान का पिछला रिकॉर्ड भी सही नहीं रहा है। जस्टिस खत्री ने कहा कि सलमान खान को हिट एंड रन केस में भी पांच साल की सजा सुनाई गई थी, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी।

जेल में गुजरेगी सलमान की रात

जेल में गुजरेगी सलमान की रात

आपको बता दें कि इस मामले में 5 साल की सजा मिलने के बाद सलमान खान का जेल जाना तय है। सलमान खान को जोधपुर की जेल में रखा जाएगा। सलमान खान को चूंकि 5 साल की जेल हुई है, इसलिए उन्हें अब ऊपरी अदालत से ही जमानत मिल सकती है। सलमान को जमानत के लिए अब जिला जज की अदालत में जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+