VIDEO: सलमान खान की जुबानी सुनिए उस रात की पूरी कहानी

जोधपुर की एक अदालत ने सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। सलमान 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग के लिए जोधपुर आए थे जब उनपर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। 20 साल पहले उस रात आखिर क्या हुआ था, इसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया था।

Salman Khan

नई दिल्ली। जोधपुर की एक अदालत ने सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। सलमान 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग के लिए जोधपुर आए थे जब उनपर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। 20 साल पहले उस रात आखिर क्या हुआ था, इसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया था। सलमान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि जोधपुर में उस रात उनका और हिरण का आमना-सामना कैसे हुआ था।

सलमान ने बताया क्या हुआ था उस रात

सलमान ने बताया क्या हुआ था उस रात

सलमान खान ने एनडीटीवी के एक इंटरव्यू में बताया कि वो लोग पैक-अप के बाद सब साथ में जा रहे थे। उन्होंने कहा, 'एक दिन शूटिंग के बाद सभी साथ में जा रहे थे। वहां सैफ, तबु, नीलम, अमृता, सोनाली हर कोई था और वहां एक हिरण दिखा। वो एक झाड़ी में फंसा हुआ था और वहां पूरा झुंड था। वो काफी डरा हुआ लग रहा था। मैंने गाड़ी रोकी और उसे वहां से निकाला। मैंने उसे खाना और पानी भी दिया। कुछ वक्त बाद उसने मस्त बिस्कुट-विस्कुट खाया और निकल गया।' देखिए वीडियो-

पैक-अप के बाद सभी के साथ निकले थे सलमान

सलमान ने आगे कहा कि, 'ये सब जल्द पैक के बाद हुआ था। पैक के बाद सब साथ में निकले थे। इसके बाद ही शायद ये सभी चीजें शुरू हुईं।' सलमान खान को इस मामले में जोधपुर की एक अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। 20 साल लंबे चले इस मामले में बाकी आरोपियों को बरी कर दिया है। सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी, तब्बू को कोर्ट ने इस आरोप में बरी कर दिया है, वहीं सलमान खान को 5 साल की सजा हुई है।

एक दिन के लिए टली जमानत याचिका

एक दिन के लिए टली जमानत याचिका

सलमान खान को 5 साल की सजा और 10,000 रुपये जुर्माना लगाया गया है। फिलहाल सलमान को जोधपुर की जेल में रखा गया है। उनकी जमानत की याचिका पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन उसे शनिवार तक के लिए टाल दिया है। इसका मतलब है कि सलमान को एक रात और जेल में बितानी पड़ेगी। सलमान का पूरा परिवार उनके लिए जोधपुर में मौजूद हैं। शुक्रवार सुबह अभिनेत्री और उनकी खास दोस्त प्रीति जिंटा भी सलमान से मिलने पहुंचीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+