राकेश टिकैत की केंद्र सरकार को चेतावनी, दिल्ली नहीं छोड़ेंगे किसान फिर चाहे हमारी कब्र ही क्यों ना खोद दो
मुजफ्फरनगर, सितंबर 05। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दे दी है कि उनका आंदोलन किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगा, फिर चाहे आंदोलन स्थल पर उनकी कब्र ही क्यों ना खोद दी जाए। रविवार को मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि हम ये संकल्प लेते हैं कि हम धरना स्थल को नहीं छोड़ेंगे, फिर चाहे हमारी कब्र ही क्यों ना खोद दी जाए। राकेश टिकैत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन जब तक हम विजयी नहीं होंगे तब तक धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे।

Recommended Video
हमें देश को बिकने से रोकना है- राकेश टिकैत
आपको बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत पिछले काफी महीनों से प्रस्तावित थी। रविवार को इस महापंचायत में लोगों को हुजूम देखने को मिला। इस दौरान मंच से किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हमें देश को बिकने से रोकना है। किसान को बचाना चाहिए, देश को बचाना चाहिए, कारोबारियों, कर्मचारियों और युवाओं को बचाना चाहिए।
वोट की चोट करें यूपी के मतदाता- टिकैत
राकेश टिकैत ने इस दौरान मंच से उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को भी प्रभावित करने वाला काम किया। दरअसल, राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की सरकार का अड़ियल रूख तोड़ने के लिए वोट की चोट करना बहुत जरूरी है। टिकैत ने कहा कि ये सरकार तेल, रेल और हवाई अड्डों को तो बेच ही चुकी है और अब किसानों की आमदनी लूटना चाहती है।
27 सितंबर को बुलाया भारत बंद
महापंचात के मंच से राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि 25 सितंबर को हमने जो भारत बंद का आह्वान किया था, वो अब 27 सितंबर को होगा। इसके अलावा टिकैत ने पंचायत से हर जिले में संयुक्त मोर्चा बनाने का भी ऐलान किया। आपको बता दें केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन को एक साल होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications