राकेश टिकैत का कृषि मंत्री पर पलटवार- आपके आदेश मानने को 8 महीने से धरना नहीं दे रहे

राकेश टिकैत का कृषि मंत्री पर पलटवार- आपके आदेश मानने को 8 महीने से धरना नहीं दे रहे

नई दिल्ली, 8 जुलाई: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने केंद्रीय कृषि मंत्री के बिना कानूनों को रद्द किए सरकार से बात करने के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिए बिना वो हमें आंदोलन खत्म करने के लिए कह रहे हैं। ये नहीं होगा, किसान आठ महीने से क्या इसलिए धरने पर बैठे हैं कि वो सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अब आंदोलन खत्म कर दें।

 Rakesh Tikait

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के साथ बात करने के लिए हमने कभी मना नहीं किया है लेकिन शर्त के साथ ये नहीं होगा। कृषि मंत्री फिर से शर्त के साथ कह रहे हैं कि किसान आए, बातचीत करें। सरकार को बात करनी है तो बात करे लेकिन शर्त के साथ किसानों के साथ बात ना करे। जो वे कहेंगे किसान उसपर चलें, ऐसा नहीं होगा।

मंडियों को मजबूती देने के तोमर के बयान पर टिकैत ने कहा कि मध्य प्रदेश में 40 से अधिक एपीएमसी में बिक्री जीरो फीसदी है। वे खत्म होने की कगार पर हैं। बिहार, यूपी में एपीएमसी को बंद कर दिया गया है। यह क्या फॉर्मूला है कि एपीएमसी बिक्री ना होने के बावजूद चलती रहेंगी।

आज हुई है कैबिनेट की बैठक

गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई है। बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान संगठनों को मैंने एक बार नहीं कई बार कहा है कि तीन कानूनों को रद्द करने के अतिरिक्त वो कोई भी प्रस्ताव लेकर हमारे पास आए हम उस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। एपीएमसी समाप्त नहीं होगी बल्कि और मजबूत होगी। इसके बाद पीएम मोदी ने भी अपने ट्वीट में कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में कृषि और किसान कल्याण से जुड़े अहम फैसले लिए गए हैं। मंडियों को सशक्त बनाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+