पश्चिम बंगाल: पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, तनाव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता का शव गुरुवार को पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान पुरुलिया के अर्शा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले सेनाबोना गांव के 22 साल के शिशुपाल सहिस के तौर पर हुई है। शिशुपाल बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य थे। शिशुपाल के पिता भी भाजपा के नेता हैं और ग्राम पंचायत शिर्काबाद के डिप्टी प्रधान हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर विरोध जताया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव है।

df

शिशुपाल का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि शिशुपाल ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। शुक्रवार को देशभर में दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है, ऐसे में पुलिस मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव और हिंसा के भी मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस इस एंगल को भी देख रही है।

पश्चिम बंगाल में भी तीन लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को चुनाव हो रहा है। पुरुलिया में शुक्रवार को मतदान नहीं है। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीट पर वोटिंग हो रही है। शुक्रवार को देश की 95 सीटों पर चुनाव हो रहा है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+