क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रकाश राज के कार्यक्रम के बाद भाजपा युवा मोर्चा ने गौमूत्र से साफ किया स्टेज

भाजपा युवा मोर्चा ने कर्नाटक में अभिनेता प्रकाश राज के कार्यक्रम के बाद उस जगह को गौमूत्र से साफ किया। भाजपा के कड़े आलोचक रहे राज यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अनंत हेगड़े की आलोचना की थी जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा ने ये सफाई अभियान चलाया।

Google Oneindia News

बेंगलुरू। भाजपा युवा मोर्चा ने कर्नाटक में अभिनेता प्रकाश राज के कार्यक्रम के बाद उस जगह को गौमूत्र से साफ किया। भाजपा के कड़े आलोचक रहे राज यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अनंत हेगड़े की आलोचना की थी जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा ने ये सफाई अभियान चलाया। ये बात खुद प्रकाश राज ने ट्वीट कर बताई है।

Prakash Raj

प्रकाश राज का कार्यक्रम कर्नाटक के तटीय क्षेत्र के राघवेंद्र मठ में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का नाम 'हमारा संविधान, हमारा गर्व' था। इस कार्यक्रम में राज ने उत्तरा कन्नड़ सांसद और कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की आलोचना की थी। भाजपा युवा मोर्चा को उनका ये भाषण पसंद नहीं आया और इसलिए मकर संक्रांति पर विशाल मराठे के साथ कार्यकर्ताओं ने जाकर उस जगह की सफाई की।

मराठे ने कहा, 'ये स्व-घोषित बुद्धिजीवी ने यहां कार्यक्रम आयोजित करके, हमारे धार्मिक स्थलों को अशुद्धकिया है। असल में पूरा सिरसी शहर उन सभी लोगोंकी यात्रा के कारण अशुद्ध हो गए हैं जो हिंदू देवताओं का अपमान करते हैं और जो बीफ खाने को प्रमोट करते हैं।' मराठे ने आगे कहा कि देश इन लेफ्टिस्ट विचारकों को बिल्कुल माफ नहीं करेगी। अभिनेता प्रकाश भाजपा और दक्षिणपंथी विचारधारा के कड़े आलोचक रहे हैं। समय-समय पर वो इनके खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी प्रकाश राज कई बार बोल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: इस साल ऐसा होगा किंगफिशर का कैलेंडर, विजय माल्या ने खुद ट्वीट किए वीडियो

Comments
English summary
BJP Yuva Morcha Cleans Stage With Gau Mutra After Prakash Raj's Event In Karnataka.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X