क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ता ने महिला पुलिसकर्मी से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

जेपी नड्डा के कार्यक्रम में तैनात महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यहवार

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह के दौरान महिला पुलिसकर्मी से कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई। आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुरुवार का है, जब जेपी नड्डा के एक स्वागत समारोह के लिए भाजपा के लोग ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जुटे थे। यहीं शिकायतकर्ता महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर हंगामा भी किया।

Recommended Video

JP Nadda के Welcome के वक्त कार्यकर्ता ने Female पुलिसकर्मी से की अश्लील हरकत | Oneindia Hindi
bjp worker molest woman cop, bjp, jp nadda, grater noida, noida, भाजपा, नोएडा,

गौतम बुद्ध नगर की अपर पुलिस आयुक्त श्रीर्पणा गांगुली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में आयोजित एक रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत समारोह रखा था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी से सोहेब नाम के भाजपा कार्यकर्ता ने अश्लील हरकत की।

महिला पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया और थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने आरोपी को जब गिरफ्तार किया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की हरकतों को पुलिसकर्मियों ने रिकॉर्ड किया तो मोबाइल फोन छीने गए। मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

MOTN Survey: देश में आज हों चुनाव तो भाजपा को हो सकता है बड़ा नुकसान, घटेंगी इतनी सीटेंMOTN Survey: देश में आज हों चुनाव तो भाजपा को हो सकता है बड़ा नुकसान, घटेंगी इतनी सीटें

Comments
English summary
bjp worker misbehave woman cop bjp president jp nadda programme grater noida
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X