जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ता ने महिला पुलिसकर्मी से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
जेपी नड्डा के कार्यक्रम में तैनात महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यहवार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह के दौरान महिला पुलिसकर्मी से कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई। आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुरुवार का है, जब जेपी नड्डा के एक स्वागत समारोह के लिए भाजपा के लोग ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जुटे थे। यहीं शिकायतकर्ता महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर हंगामा भी किया।
Recommended Video

गौतम बुद्ध नगर की अपर पुलिस आयुक्त श्रीर्पणा गांगुली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में आयोजित एक रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत समारोह रखा था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी से सोहेब नाम के भाजपा कार्यकर्ता ने अश्लील हरकत की।
महिला पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया और थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने आरोपी को जब गिरफ्तार किया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की हरकतों को पुलिसकर्मियों ने रिकॉर्ड किया तो मोबाइल फोन छीने गए। मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।












Click it and Unblock the Notifications