Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दोपहर 12 बजे से पहले ही जीत लेंगे त्रिपुरा', कांग्रेस-लेफ्ट की चुनौती पर अमित शाह ने भरी हुंकार

Tripura Assembly Election 2023: अमित शाह ने कहा कि हार के डर से ही त्रिपुरा में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी साथ आए हैं, लेकिन भाजपा बहुमत हासिल कर फिर से वहां सरकार बनाएगी।

amit shah

Amit Shah on Tripura Assembly Elections: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुत हासिल कर राज्य में सरकार बनाएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि 2 मार्च को जब त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो दोपहर 12 बजे से पहले ही भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी होगी। गौरतलब है कि अमित शाह का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन दावा कर रहा है कि त्रिपुरा से इस बार भाजपा सरकार की विदाई तय है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, 'त्रिपुरा में हमारी सीटें भी बढ़ेंगी और वोट शेयर भी बढ़ेगा। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी इस चुनाव में साथ आए ही इसलिए हैं, क्योंकि उन्होंने मान लिया है कि वो अकेले लड़कर भाजपा को नहीं हरा सकते। लेकिन, मैं पूरे भरोसे के साथ कह रहा हूं कि मतगणना वाले दिन दोपहर 12 बजे से पहले ही भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल चुका होगा और हम एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाएंगे।'

2024 के लोकसभा चुनाव पर क्या बोले अमित शाह
वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कहा, 'मेरा मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कोई भी दल हमारे मुकाबले में ही नहीं है। देश की जनता पूरे भरोसे के साथ और पूरे दिल से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।'

नागालैंड में घोषणा पत्र जारी करेंगे जेपी नड्डा
आपको पता दें कि त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नागालैंड पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा नागालैंड चुनाव के लिए आज पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 15 फरवरी को मेघालय के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इससे पहले 9 फरवरी को जेपी नड्डा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+