हाथ जोड़कर मुस्लिमों से बोले राजनाथ, पूर्व में हुई गलतियों के लिये सिर झुका के माफी

हम किसी पार्टी की सरकार बनाने की गलती नहीं करें। उन्होंने आगे कहा कि जो मन में सवाल हैं उसे पूछ लें, अगर हम से कुछ गलती हुई है तो हम शीश झुकाकर माफी मांगते हैं। जानकार कहते हैं कि मुसलमानों को मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के मुसलमानों के हितों में कामों की जानकारी है। उदाहरण के रूप में सरकार ने भोपाल में हज हाउस की आधारशिला रखी गई, उर्दू विश्वविद्यालय के लिए ज़मीन आंवटित की, मुस्लिम लड़कियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिया, हज़ारो मुस्लिम बुज़ुर्गों को तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अजमेर शरीफ़ की यात्रा करवाई।
हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने एक विज्ञापन प्रकाशित किया था जिसमें दिग्विजय सरकार और शिवराज सरकार की तुलना वाले एक विज्ञापन में बताया गया था कि दोनों सरकार के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण पर कितना पैसा ख़र्च हुआ। इस विज्ञापन पर टिप्पणी करते हुए जानकार कहते हैं, "दिग्विजय सिंह की सरकार के समय अल्पसंख्यक कल्याण के मद में पहले 20 लाख रूपए ख़र्च होना बताया गया जो शिवराज सिंह के कार्यकाल में बढ़कर दो करोड़ हो गए। विज्ञापन में इसे दस गुना बढ़ना बताया गया लेकिन दो करोड़ की राशि में इतने अल्पसंख्यको का भला कैसे संभव है।"
जाहिर सी बात है कि मुस्लिमों को बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिशें जारी हैं। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि पहले पार्टी से कोई गलती हुई है तो वह शीश झुकाकर माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने दंगामुक्त भारत देने का वादा भी किया।












Click it and Unblock the Notifications