तेलंगाना में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं देने देगी बीजेपी: अमित शाह

अमरावती। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेलंगाना के सिद्दिपेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा राज्य के मख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने जो जनता को वादे किए थे, वह उन्होंने पूरे नहीं किए हैं। अमित शाह ने रविवार को कहा कि राज्य में बीजेपी अल्पसंख्यकों को मिलने वाले 12 फीसदी आरक्षण को लागू नहीं होने देगी।

तेलंगाना में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं देने देगी बीजेपी

जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण बीजेपी न तो देती है और न ही दूसरी सरकारों को देने देती है। बता दें कि तेलंगाना सरकार ने राज्य में अल्पसंख्यकों के लिए 4 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी आरक्षण लागू करने के बिल पास कर केंद्र के पास भेजा है। अमित शाह ने केसीआर पर आरोप लगाया कि एसटी, एससी और ओबीसी के मिले आरक्षण से बगैर छेड़छाड़ किए अल्पसंख्यकों को आरक्षण मिलना संभव नहीं है।

टीआरएस के अध्यक्ष चंद्रशेखर राव अपने चुनाव भाषणों के दौरान मुसलमानों के लिए कोटा बढ़ाने की मंजूरी न देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। टीआरएस सरकार के कदम को "असंवैधानिक" करार देते हुए बीजेपी प्रमुख ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कुल कोटा पर 50 फीसदी की सीमा तय की है। शाह ने कहा कि उनकी पार्टी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों के आरक्षण की रक्षा के लिए एक प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+