2019 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होगी बीजेपी, क्षेत्रिय पार्टियां होंगी किंग मेकर: चंद्रबाबू नायडू
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के खिलाफ क्षेत्रिय पार्टियां एकजुट हो रही है। कभी मोदी सरकार का हिस्सा रही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि 2019 में भाजपा निश्चित तौर पर सत्ता से बाहर होगी। नायडू ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में क्षेत्रिय पार्टियां किंग मेकर बनेंगी।
गौरतलब है कि कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विपक्षी पार्टी एकजुट होकर शामिल हुई थी। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहम का मंच विपक्षियों नेताओं के गठबंधन का मंच बन गया था। वो दृश्य 2019 के लोकसभा चुनाव के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 2019 में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस सभी विपक्षी दलों को एकसाथ लाने में कामयाब होगी।