तेलंगाना में अकेले दम पर भाजपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2024, जल्द जेपी नड्डा करेंगे राज्य का दौरा
2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत और बीआरएस की हार के बाद भाजपा और बीआरएस के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ेगी।

किशन रेड्ी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिसंबर के आखिरी सप्ताह में तेलंगाना का दौरा करेंगे।
किशन रेड्डी ने नेताओं और भाजपा कैडर से 2024 के आगामी चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा तेलंगाना में भाजपा का मुकाबला यहां की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से होगा।
हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा भारतीय जतना पार्टी तेलंगाना में अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी ने इसके साथ ही जानकारी दी कि रविवार से राज्य में विकासशील भारत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रेड्डी ने कहा आने वाले दिनों में आठ नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सभी जिलों का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, उन्होंने पार्टी कैडर को योजनाओं को उजागर करने की सलाह दी। केंद्र सरकार द्वारा लोगों के लिए लागू किया गया।












Click it and Unblock the Notifications