चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत करेगी भाजपा
नई
दिल्ली। कल इंदौर में दिये गये राहुल गांधी के भाषण की भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है और कहा है कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। इस पर पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि राहुल वोट पाने के लिए साम्प्रदायिक सनसनी फैला रहे हैं। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे और मांग करेंगे कि उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। id="toptextpromo">गौर
हो कि कल मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दिये गये अपने भाषण में राहुल ने कहा था कि भाजपा और अन्य दलों के लोग दंगों की आग लगाते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी उन्हें बुझाने का काम करती है। वहीं उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के मंत्री आजम खान ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का बयान गैर जिम्मेदाराना है और वह आखिर किस हैसियत से ये आरोप लगा रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>राहुल
गांधी ने कल मध्य प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित किया था, जिसमें उन्होने भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों पर जमकर हमला बोला था। राहुल के अनुसार मुजफ्फरनगर दंगे राजनीति से प्रेरित थे। जिसमें अल्पसंख्यकों का वोट पाने के लिए ऐसा किया गया था।











Click it and Unblock the Notifications