हरियाणा में 14 अगस्त से शुरु होगा भाजपा का चुनाव अभियान

पूरे राज्य में ऐसी चार यात्राएं की जाएंगी। शर्मा ने कहा कि यह वही जगह है, जहां अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी पहले जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। शर्मा एक यात्रा की शुरुआत महेंद्रगढ़ से करेंगे जो रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद और पलवल समेत अन्य इलाकों से गुजरेगी। 11 दिनों की इस यात्रा के दौरान 23 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर भी यात्रा में उनके साथ होंगे।
शर्मा ने कहा कि यह यात्रा भ्रष्टाचार, हुड्डा सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में पक्षपात, भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों से लूट, विकास में पक्षपात, राज्य का असमान विकास, पिछड़ों खासकर अनुसूचित जाति की महिलाओं पर अत्याचार, बिजली-पानी की किल्लत, सड़कों में खामी, बेरोजगारी और सरकार की जन विरोधी नीतियों पर केंद्रित होगी। यात्रा का नेतृत्व भिवानी से भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकर, कालका से भाजपा संविधान समूह के नेता अनिल विज और सिरसा से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिमन्यु करेंगे।
भाजपा के सूत्रों ने कहा कि हरियाणा में इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी एक रैली को संबोधित करने की संभावना है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव 27 अक्टूबर से पहले होने की संभावना है। उसी तारीख को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
