विपक्षी गठबंधन INDIA में D की फुल फॉर्म ने कराई किरकरी, बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा 'खुद क्लियर नहीं'

बीजेपी को चुनावी मात देने के लिए विपक्ष ने INDIA नाम से गठबंधन बनाया है। लेकिन, इसमें D एल्फाबेट की फुल फॉर्म को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को 'INDIA' नाम दिया। जिसका पूरा नाम Indian National Democratic Inclusive Alliance बताया जा रहा है। इस पर विपक्ष में अब भ्रम की स्थिति बन गई है।

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि हम सब साथ आए हैं। और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है। सभी ने एक आवाज के साथ अपनाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया है। हमारे गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इन्क्लुसिव एलियांस (इंडिया) कहा जाएगा।

opposition meeting

बीजेपी नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि नाम में D का क्या मतलब है। इसको लेकर विपक्षी दलों को खुद क्लियर नहीं है। दरअसल, विपक्षी एकता की मीटिंग में शामिल लोगों ने जब ट्विटर पर इसका नाम शेयर किया तो फुलफॉर्म में D का अलग अलग शब्द लिखा। जैसे कांग्रेस ने D का मतलब डिवेलपमेंटल लिखा तो शरद पवार ने D मतलब डेमोक्रेसी लिखा।

एनसीपी नेता शरद पवार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूनाइटेड वी स्टैंड विथ आई - इंडियन, एन - नेशनल, डी - डेमोक्रेटिक, आई - इनक्लूसिवस ए - एलायंस। उनके नए ट्वीट में 'डेवलपमेंटल' का मतलब डी है।

इससे पहले उनकी पार्टी के नेता जितेंद्र अवहाद ने इसी तरह का एक ट्वीट करते हुए लिखा कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की चल रही बैठक में राहुल गांधी ने इस गठबंधन का नाम INDIA रखने का प्रस्ताव रखा। उनकी क्रिएटिविटी को काफी सराहा गया। सभी पार्टियों ने इसे मंजूरी दे दी और आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया नाम से लड़ने का फैसला किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आइए भारत के विचार को बचाएं। आइए भारत के लोकतंत्र को बचाएं।

गठबंधन के नाम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी, क्या आप भारत को चुनौती दे सकते हैं? हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं, हम देश के देशभक्त लोग हैं, हम किसानों, दलितों के लिए हैं, हम हैं। देश के लिए, दुनिया के लिए...इंडिया जीतेगा, हमारा देश जीतेगा और बीजेपी हारेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई विपक्षी दलों और भाजपा के बीच नहीं है, बल्कि ये इंडिया के विचार की लड़ाई है जिस पर हमला किया जा रहा है। यही कारण है कि यह नाम चुना गया। लड़ाई एनडीए और भारत के बीच है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के बीच है, उनकी (भाजपा की) विचारधारा और भारत के बीच है। आप जानते हैं कि जब कोई भारत के खिलाफ खड़ा होता है तो क्या होता है, कौन जीतता है। गठबंधन का चेहरा कौन होगा, इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक समन्वय समिति और एक संयोजक का नाम तय किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+