राहुल गांधी के PM मोदी पर तंज को लेकर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- 'छोटे पोपट ने किया कांग्रेस का चौपट'
पीएम मोदी को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने तंज कसा। एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई घोटालों के जरिए दशकों तक देश को लूटने का काम किया। दरअसल, पात्रा ने राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की जिसमें कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उनके (पीएम) 'एक हैं तो सेफ हैं' वाले बयान पर तंज कसा गया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामाजिक एकता को लेकर दिए एक बयान 'बंटोगे तो कटोगे' पर जमकर चर्चा हो रही है। इस बीच पीएम मोदी सुरक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान किया और कहा- 'एक हैं तो सेफ हैं'। योगी के बाद अब कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान पर भी सवाल खड़े किए।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर महाराष्ट्र के लोगों के ऊपर बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई में एक प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने एक तिजोरी से दो पोस्टर निकाले। पहले में पीएम मोदी को अडानी के साथ 'एक है तो सुरक्षित है' कैप्शन के साथ दिखाया गया था, जबकि दूसरे में अडानी समूह की विवादास्पद धारावी पुनर्विकास योजना का नक्शा प्रदर्शित किया गया था।
जिस पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी को 'छोटा पोपट' बताया और कहा, "छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चोपट'...बाला साहेब ठाकरे ने अपने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी को 'पोपट' कहा था...जो लोग कई सालों से 'तिजोरी' लूट रहे हैं, अब 'तिजोरी' का मतलब समझ पाए हैं।"
गांधी परिवार पर आगे हमला करते हुए, भाजपा सांसद ने कहा, "मुर्गी हर रोज अंडे देती है और राहुल गांधी हर चुनाव से पहले मीम्स देते हैं...जितना सुरक्षित...परिवार ने वर्षों से भारत की 'तिजोरी' लूटी है, उन्होंने (गांधी परिवार) कई घोटाले करके भारत को लूटा है।"












Click it and Unblock the Notifications