एयरपोर्ट पर महिला सह यात्री से भिड़ीं तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष, केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाने का आरोप

नई दिल्ली। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष टी. सुंदरराजन को तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर एक महिला सह-यात्री के साथ तू-तू मैं-मैं हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई है कि सह यात्री बीजेपी सरकार गिराओ के नारे लगाने लगी। इस घटना के बाद टी. सुंदरराजन ने कहा कि वो एयरपोर्ट पर अपने लगेज का इतंजार कर रही थी तभी वहां खड़ी महिला सह यात्री जिसका नाम लुईस सोफिया बताया जा रहा हैं, ने कुछ देर देखने के बाद फासिस्ट बीजेपी सरकार डाउन, डाउन के नारे लगाने लगी। भाजपा अध्यक्ष की शिकायत के बाद लुईस सोफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

BJP Tamil Nadu President Tamilisai Soundararajan argument with a co-passenger at Tuticorin airport

इसकी बाद बीजेपी नेता ने भी अपना आपा खो दिया और आर्गुमेंट करने लगीं। हालांकि कुछ देर बाद उसे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वही सुंदरराजन ने एनआई को बताया कि एक अधेड़ महिला ने उनको पहले देखी और फिर बाद में एंटी बीजेपी स्लोगन बोलने लगी यहां तक की वो अराइवल गेट तक आई। उन्होंने कहा कि उसकी उपस्थिति खतरनाक लग रही थी, मुझे लगता है कि उसके पीछे किसी संगठन का हाथ हो सकता है।

भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा, सोफिया ने बीजेपी के खिलाफ बीच फ्लाइट में ही नारे लगाए थे। सुंदरराजन ने उड़ान में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत रही। तुतीकोरिन हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद, सुंदरराजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सोफिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बता दें कि सोफिया एक लेखक हैं और उन्होंने बड़े पैमाने पर स्टरलाइट मुद्दे और चेन्नई-सेलम जो कि 8 लेन वाली राजमार्ग परियोजना को कवर किया है।

यह भी पढ़ें-CM समेत 3 मंत्रियों की अनुपस्थिति पर गोवा कांग्रेस ने उठाए सवाल, राष्ट्रपति शासन लगाने की रखी मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+