BJP ने फिर लहराया जीत का परचम, इस राज्य में जीतीं 90 फीसदी से ज्यादा सीटें
नई दिल्ली। त्रिपुरा में हुए पंचायत चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश की ग्राम पंचायत, पंचायत समित और जिला पंचायत की ज्यादातर सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। पार्टी ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 90 फीसदी से अधिक सीटें अपने नाम की हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पंचायत चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को ट्वीट किया, उन्होंने त्रिपुरा पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रेय 'विकास की राजनीति' को दिया है।

पंचायत चुनाव में कब्जाई बंपर सीटें
त्रिपुरा की 833-ग्राम पंचायत सीटों, 82 पंचायत समिति सीटों और 79 जिला परिषद सीटों पर मतदान हुए। राज्य निर्वाचन आयुक्त जीके राव ने बताया, "833 ग्राम पंचायत सीटों में से भाजपा ने 638, सीपीआई (एम) ने 22, कांग्रेस ने 158 और आईपीएफटी ने 6 सीटें जीतीं। नौ सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नाम की हैं।" राव ने बताया, "पंचायत समिति में भाजपा ने 74 सीटें, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने एक और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं। जिला परिषद में, भाजपा ने 77 सीटें जीतीं और कांग्रेस ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया।"

बीजेपी ने निर्विरोध जीतीं 85 फीसदी सीटें
इस बार प्रदेश की कुल सीटों में से केवल 15 फीसदी सीटों पर ही मतदान हुआ, क्योंकि 85 फीसदी सीटें पहले ही सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्विरोध जीत ली थीं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने प्रदेश की कुल 6,646 ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों में से 5,652 सीटों पर कब्जा जमाया हैं। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की शुरुआत की, जिसके लिए 27 जुलाई को वोटिंग हुई थी और इसके परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया।

बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
त्रिपुरा पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। इस जीत का श्रेय उन्होंने विकास की राजनीति को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "त्रिपुरा का भाजपा पर भरोसा कायम है। मैं पंचायत चुनाव में पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए लोगों का धन्यवाद करता हूं। त्रिपुरा के ग्रामीण इलाकों में परिवर्तनकारी कार्य कई लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाल रहे हैं।"

त्रिपुरा में बंपर जीत पर पीएम मोदी ने कही ये बात
अगले ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, "मैं अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं से त्रिपुरा के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने का आग्रह करूंगा। राज्य में पार्टी को बार-बार मिल रही सफलताओं से विकास की राजनीति और लोकतांत्रिक स्वभाव का प्रदर्शन होता है। ये इस बात को भी दर्शाता है कि सही प्रयास से, सब कुछ संभव है।"
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications