कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा का सदन से वॉकआउट
बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा में जेडीएस के बहुमत परीक्षण से पहले ही भाजपा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा ने विश्वासमत का प्रस्ताव रखा, फ्लोर टेस्ट से पहले ही बीजेपी विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। वॉकआउट से पहले बीएस येदुरप्पा ने जेडीएस और कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला और उनको वक्त के साथ रंग बदलने वाला बताया। येदुरप्पा ने विधायकों से कहा कि आप कुमारस्वामी के डूबते हुए जहाज में हैं, उन्होंने कहा कि मुझे विधायकों ने समर्थन नहीं दिया, वो भ्रष्ट बार-बेटे के साथ रहना चाहते हैं तो रहें। इसके बाद भाजपा के विधायक शर्म करो के नारे लगाते हुए सदन से चले गए।

येदुरप्पा ने कुमारस्वामी के दो दिन के भीतर किसानों के कर्जमाफ ना करने पर 28 मई को प्रदेश बंद करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी ना होने पर भाजपा 28 मई को प्रदेश बंद करेगी। विधानसभा के बाहर भाजपा नेता आर अशोक ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी के मसले पर हमने वाकआउट किया है। इससे पहले विश्वासमत पेश करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि काफी सोच-समझकर उन्होंने गठबंधन सरकार बनाई है और ये सरकार सफल रहेगी, ऐसी उनकी उम्मीद है।

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के लिए भाजपा के सुरेश कुमार के नाम वापस ले लेने पर बीएस येदुरप्पा ने कहा कि विधानसभा स्पीकर के पद की गरिमा के लिए ये बेहतर नहीं होता कि इसके लिए खींचतान हो, स्पीकर सर्वसम्मति से चुना जाए इसके लिए ही भाजपा ने पद से नाम वापस ले लिया। येदुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी स्पीकर पोस्ट के लिए चुनाव के हक में नहीं थी इसलिए ये फैसला किया गया। कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के लिए गुरुवार को कांग्रेस के साथ भाजपा की ओर से भी नामांकन किया गया था। शुक्रवार के सुरेश कुमार ने नाम वापस ले लिया जिसके बाद कांग्रेस के केआर रमेश कुमार को निर्विरोध स्पीकर चुन लिया गया।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications