राहुल गांधी पर हमलावर भाजपा, संबित पात्रा ने कहा- जो बिना मोबाइल देखे बोल नहीं सकता, वो 15 मिनट क्या बोलेगा?
नई दिल्ली। 'एक परिवार और लोकतंत्र के बीच लड़ाई है, भारत की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को अस्वीकार कर दिया है।' यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कही। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में बाबासाहेब अम्बेडकर के योगदान के योगदान को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।' पात्रा ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी और इसके नेता सेना, भारत के मुख्य न्यायाधीश, देश के सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, ईवीएम मशीन, आरबीआई, पीएमओ और यहां तक कि भारत के राष्ट्रपति पर भरोसा नहीं करते हैं। वे देश में किसी भी संवैधानिक संस्थान पर भरोसा नहीं करते हैं।'
कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान में आज राहुल गांधी के तेवर पर पात्रा ने कहा कि 'राहुल गांधी का ये गुस्सा इसलिए था क्योंकि कहीं न कहीं आज परिवारवाद मात खा रहा है और साधारण जनता सत्ता तक पहुंच रही है।' पात्रा ने कहा कि 'राहुल गांधी एक असफल राजनेता हैं। वह देश के लोगों को अपनी राजनीति के बारे में मना नहीं पा रहे हैं, यही कारण है कि उन्होंने देश के संस्थानों को कमजोर कर दिया है।'
पात्रा ने कहा जो शख्स खुद 15 लाइन नहीं लिख सकता वो आज कह रहा है कि 15 मिनट बोलने नहीं दिया जा रहा है। जो शख्स बिना मोबाइल में देखे एक मिनट नहीं बोल सकता वह 15 मिनट क्या बोलेगा? गौरतलब है कि संविधान बचाओ अभियान नामक कार्यक्र में राहुल ने आज कहा था कि राहुल ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि अगर वो बोलने लगे तो पीएम मोदी 15 मिनट संसद में टिक नहीं पाएंगे। राहुल ने कहा कि 'मोदी जी अब नया नारा देंगे - बेटी बचाओ, बीजेपी के लोगों से बचाओ।' उन्होंने कहा कि 'बीजेपी और आरएसएस के लोग इस संविधान को कभी नहीं छू पायेंगे, हम ऐसा होने नहीं देंगे।'
पात्रा ने आगे कहा कि 'राहुल गांधी संविधान बचाओ रैली करने का जो प्रयास कर रहे है हिंदुस्तान की जनता ये समझती है की ये संविधान बचाओ रैली नहीं राहुल गांधी करियर बचाओ रैली है।' पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को किसी पर भी यकीन नहीं है।