भाजपा ने राहुल गांधी को बताया 'मेड इन चाइना', गले में जूतों की माला डाल तस्वीर पर लिखा- 'ट्यूबलाइट'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राहुल गांधी का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्हें ट्यूबलाइट बताया। भगवा पार्टी ने जो पोस्ट शेयर किया था, उसका कैप्शन था- फ्यूज ट्यूबलाइट। पोस्ट में आगे मेड इन चाइना भी लिखा है।
राहुल की ट्यूबलाइट से तुलना
इसमें यह भी लिखा है, कांग्रेस राहुल गांधी को ट्यूबलाइट के रूप में प्रस्तुत करती है। इससे पहले 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था और उनकी तुलना ट्यूबलाइट से की थी, जब वे लोकसभा में राष्ट्रपति के भाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधान मंत्री के जवाब में हस्तक्षेप करने के लिए उठे थे।

'करंट पहुंचने में इतना वक्त लगा कि...'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, ''मैं पिछले 30-40 मिनट से बोल रहा था लेकिन करंट वहां तक पहुंचने में इतना वक्त लग गया। कई ट्यूबलाइट ऐसी होती हैं। प्रधानमंत्री ने ये टिप्पणी राहुल गांधी पर उनके 'डंडा' वाले तंज को लेकर की।
पीएम ने तंज पर किया पलटवार
पीएम ने कहा कि मैंने एक कांग्रेस नेता को ये कहते हुए सुना कि युवा छह महीने में मोदी को लाठियों से मारेंगे। मैंने फैसला किया है कि मैं 'सूर्य नमस्कार' की आवृत्ति बढ़ाऊंगा ताकि मेरी पीठ इतनी मजबूत हो जाए कि वह इतनी लाठियों की मार सहन कर सके।
बताते चलें कि राहुल गांधी की तस्वीर के साथ इस ट्यूबलाइट वाले पोस्टर को सलमान खान की फिल्म से एडिय किया गया है। इसमें सलमान की जगह बस राहुल गांधी की फोटो लगा दी गई है। भाजपा ने पोस्टर में लिखा है कि कांग्रेस प्रजेंट्स, मेड इन चाइना, राहुल गांधी इन एंड एज ट्यूबलाइट।
इससे पहले भी राहुल गांधी अपने कई बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। चुनाव आयोग ने इसके चलते उन्हें नोटिस तक भेज दिया था। इससे पहले भी बयानबाजी के चलते संसद से वे अपनी सदस्यता भी गंवा चुके हैं। हालांकि, नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।
हाल ही में राहुल गांधी ने विवादित बयान देते हुए पीएम मोदी को पनौती बता दिया था। अब राहुल इस बयान को लेकर फंसते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल को नोटिस भेजते हुए चुनाव आयोग ने आज यानी 25 नवंबर तक का समय दिया था।












Click it and Unblock the Notifications